Thursday, Mar 28 2024 | Time 18:21 Hrs(IST)
 logo img
  • जल नल योजना में अब तक सोलर जलमीनार भी लगा मोटर
  • किसी उम्मीदवार पर धार्मिक या जातिगत टिप्पणी की तो,आदर्श आचार संहिता के तहत होगी कार्रवाई
  • मतदान केंद्रों पर उपलब्ध होने वाले एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं) का करें व्यापक प्रचार–प्रसार सचिव
  • JMM में वह सम्मान नहीं मिला जिसकी मैं हकदार थी- सीता सोरेन
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची पहुंचे तमाड़, लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश
  • ईश्वर की शरण में तलाश रहे जीत की राह लोकसभा के प्रत्याशी
  • CBSE 10th Result: जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, जानें समय और तारीख
  • CBSE 10th Result: जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, जानें समय और तारीख
  • इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
  • इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
  • कुणाल षाड़ंगी की होगी घर वापसी, आज JMM में होंगे शामिल
  • पटमदा के गोबरघुसी पंचायत में चुड़ुबुड़ू पहाड़ पर मिली अधजली अज्ञात लाश
  • उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अगुवाई में, लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में औचक निरीक्षण
  • मानगो के डिमना बस्ती में एक महीने से जलापूर्ति नहीं होने से हाहाकार, लोगों ने किया हंगामा
  • अनुमंडल पदाधिकारी ने किया जराईकेला इंटर स्टेट चेकनाका का औचक निरीक्षण
झारखंड


सफायर इंटरनेशनल स्कूल में ‘सिंफोनी’ का आयोजन, कार्यक्रम में बच्चों ने किया संगीत एवं नृत्य का प्रदर्शन

सफायर इंटरनेशनल स्कूल में ‘सिंफोनी’ का आयोजन, कार्यक्रम में बच्चों ने किया संगीत एवं नृत्य का प्रदर्शन

सफायर इंटरनेशनल स्कूल रांची में आज वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कृष्ण और योगी की थीम पर संगीत एवं नृत्य नाटिका का भव्य आयोजन किया गया इस वार्षिक समारोह के मुख्य अतिथि थे लेफ्टिनेंट जनरल रमेश हलगली। विशिष्ट अतिथि के रूप में देल्ही वर्ल्ड स्कूल के प्राचार्य श्री संजय चुगाई, डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी के प्राचार्य श्री टी पी झा और भारतीय नौसेना के पूर्व कोमोडोर अमलेंदु श्रीवास्तव उपस्थित थे।


विद्यालय के प्राचार्य श्री अमित सिंह एवं उप प्राचार्य श्रीमती मोनिका पूरी ने इन सभी अतिथियों का स्वागत किया। भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित इस कार्यक्रम में सफायर के विद्यार्थियों ने कृष्ण जन्म, माखनचोर, उनकी रासलीला से लेकर गीता के उपदेशक के रूप में श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का सराहनीय मंचन किया। 



 

कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य द्वारा विद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य ने अपने भाषण में उन कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया जो आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और उपयोगी हैं। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदत्त सुविधाओं तथा इसकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उनके चिन्हित लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कतिपय टिप्स भी दिए। 

 


 

चेयरमैन श्री रोहित साहू ने अभिभावकों के सहयोग एवं विद्यालय के प्रति उनके भरोसे की सराहना की। मौके पर विद्यालय की को- चेयर पर्सन श्रीमती मोहिता साहू भी उपस्थित थीं। अभिभावकों ने  सामने आकर संपूर्ण कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों की तारीफ की है।

 
अधिक खबरें
JMM में वह सम्मान नहीं मिला जिसकी मैं हकदार थी- सीता सोरेन
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 4:01 PM

आज दिल्ली से रांची लौटी सीता सोरेन, झारखंड पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया उनका भव्य स्वागत किया. बता दें कि मीडिया से बात करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि 'केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी आभार जताती हूं 'मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी, मैं इस जिम्मेवारी पर खरा उतरने की प्रयास करूंगी, झारखंड की सभी 14 सीटों पर कमल खिल कर रहेगा, दुमका से मेरे सामने मैदान में कोई रहे, मेरी जीत तय है'.

कुणाल षाड़ंगी की होगी घर वापसी, आज JMM में होंगे शामिल
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 12:59 PM

कुणाल षाड़ंगी आज जेएमएम का दामन थामेंगे. आज शाम 4:30 बजे कुणाल की घर वापसी करेंगे.

पुराने तेवर में लौटे TMC नेता यशवंत सिन्हा, सोशल मीडिया में हो गए सक्रिय, विरोधियों को दी चेतावनी
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 10:53 AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया पर कभी इतना एक्टिव नहीं रहें, जितना अब उन्हें देखा जा रहा है. परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा आज से नहीं पिछले कई सालों से सोशल मीडिया में सक्रिय रही हैं. उनके फेसबुक एकाउंट से ही लोगों को उनके पति यानी यशवंत सिन्हा के बाबत थोड़ी-बहुत जानकारी मिलती रही थी.

पुराने तेवर में लौटे TMC नेता यशवंत सिन्हा, सोशल मीडिया में हो गए सक्रिय, विरोधियों को दी चेतावनी
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 10:53 AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया पर कभी इतना एक्टिव नहीं रहें, जितना अब उन्हें देखा जा रहा है. परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा आज से नहीं पिछले कई सालों से सोशल मीडिया में सक्रिय रही हैं. उनके फेसबुक एकाउंट से ही लोगों को उनके पति यानी यशवंत सिन्हा के बाबत थोड़ी-बहुत जानकारी मिलती रही थी.

Jharkhand Weather Update: आंख-मिचौली खेल रहा मौसम, कभी बारिश तो कभी तेज धूप
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:28 AM

झारखंड में मौसम की आंख मिचौली चल रही है. मौसम का मिजाज बार- बार बदल रहा है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज लगातार बदलाव हो रहा है. कभी बारिश, कभी गर्मी.. सूबे में सुबह धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास होता है.