Saturday, May 4 2024 | Time 22:30 Hrs(IST)
 logo img
  • तमाड़ में भाजपा का चुनावी कार्यालय खोला गया, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने किया उद्घाटन
  • पत्नी की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव को किया आग के हवाले, आरोपी पति गिरफ्तार
  • पत्नी की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव को किया आग के हवाले, आरोपी पति गिरफ्तार
  • सोशल मीडिया कैम्पेन में जिलावासी अवश्य लें भाग, बैठक कर उप विकास आयुक्त गढ़वा ने किया अपील
  • भा प्र से ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत माइक्रो ऑब्ज़र्वर को दिया महत्वपूर्ण निर्देश
  • इंडिया गठबंधन उम्मीदवार के एन त्रिपाठी के पक्ष में गोलबंद हुए लातेहार राजद कार्यकर्ता
  • लाँच हुआ 50 mp वाला सबसे सस्ता फोन जानिए कितनी है कीमत!
  • लाँच हुआ 50 mp वाला सबसे सस्ता फोन जानिए कितनी है कीमत!
  • लाँच हुआ 50 mp वाला सबसे सस्ता फोन जानिए कितनी है कीमत!
  • क्या एक बार फिर गुजरात में जीत की हैट्रिक लगा पाएगी BJP, भाजपा के सामने कांग्रेस-आप की चुनौती
  • क्या एक बार फिर गुजरात में जीत की हैट्रिक लगा पाएगी BJP, भाजपा के सामने कांग्रेस-आप की चुनौती
  • हजारीबाग लोकसभा: चुनाव को लेकर सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक ने की सभी कोषांगो के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक
  • दोबारा झारखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, 12 मई को बगोदर में करेंगे जनसभा !
  • दोबारा झारखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, 12 मई को बगोदर में करेंगे जनसभा !
  • हजारीबाग लोकसभा: दो निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन रद्द, चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे 17 उम्मीदवार
झारखंड » जमशेदपुर


जीतने के बाद आर्थिक संरक्षण करा बहुसंख्यकों की संपत्ति पर कब्जा कर लेगी कांग्रेस : भाजपा नगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा

जीतने के बाद आर्थिक संरक्षण करा बहुसंख्यकों की संपत्ति पर कब्जा कर लेगी कांग्रेस : भाजपा नगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा
मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत 

जमशेदपुर/डेस्क:-भाजपा के नगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पार्टी के साकची स्थित लोकसभा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर जोरदार प्रहार किया. सुधांशु ओझा ने कहा कि कांग्रेस ने मैनीफेस्टो में साफ कहा है कि जीतने के बाद कांग्रेस सरकार जातिगत जनगणना कराएगी और आर्थिक सर्वे भी होगा. आर्थिक सर्वे के बाद पार्टी अपनी तुष्टिकरण की नीति के हिसाब से बहुसंख्यक आबादी की चल और अचल संपत्ति को बांट देगी. कांग्रेस की निगाह महिलाओं के मंगलसूत्र पर भी है. आर्थिक सर्वेक्षण में कांग्रेस देखेगी कि अगर किसी बहुसंख्यक मूल निवासी के पास दो घर हैं तो एक घर छीन कर दूसरों को दे देगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहुसंख्यकों की संपत्ति पाकिस्तान और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बांटना चाहती है. सुधांशु ओझा ने कहा कि भाजपा ऐसा हरगिज नहीं करने देगी. कांग्रेस की इस तुष्टीकरण की नीति का पुरजोर विरोध किया जाएगा. सुधांशु ओझा ने कहा कि भाजपा ने अपना जो मेनिफेस्टो जारी किया था, उसके बाद कांग्रेस में बौखलाहट है. इसी वजह से उन्हों ने कांग्रेस ने ऐसा मेनिफेस्टो जारी किया है. यह मेनिफेस्टो एक खास वर्ग के वोट को हथियाने के लिए जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को समझाएगी और बताएगी कि कांग्रेसी किस तरह उनकी संपत्ति पर नजर गड़ाए बैठे हैं. सुधांशु ओझा ने कहा कि अमेरिका भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकना चाहता है. उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान के तहत पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को जो आरक्षण का लाभ दिया है, उसमें कांग्रेस ने मुस्लिम व ईसाई वर्ग को भी शामिल कर दिया है. उन्होंने कहा कि साल 2014 के बाद से देश में निवेश करने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी कंपनियां आ रही हैं. जबकि, कांग्रेस चाहती है कि देश में उथल-पुथल हो. बवाल हो. इससे यह विदेशी निवेश न हो सके और देश में रोजगार के अवसर न उत्पन्न हो. सुधांशु ओझा ने कहा कि कांग्रेस की पोल खुल चुकी है. देश की जनता इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को खत्म करके ही दम लेगी. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा ने कहा है कि अमेरिका में विरासत टैक्स लिया जाता है. 45 फ़ीसदी संपत्ति सरकार की होती है. भाजपा के नगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि इसी से साफ हो रहा है कि कांग्रेस अभी से लोगों को मानसिक रूप से तैयार कर रही है. अगर वह सरकार बनाती है तो आर्थिक सर्वे कर बहुसंख्यक आबादी की संपत्ति को हड़प लेगी. भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद जी प्रसाद ने भी मेनिफेस्टो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल मोदी भी मौजूद रहे.
अधिक खबरें
जमशेदपुर लोकसभा सीट पर जेबीकेएसएस की तरफ से विश्वनाथ महतो ने खरीदा पर्चा, अब तक कुल 31 नामांकन बिके
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 6:21 PM

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर जेबीकेएसएस (झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति) की तरफ से विश्वनाथ महतो ने पर्चा खरीदा है. अब तक यह बात सामने आ रही थी कि जेबीकेएसएस की तरफ से जमशेदपुर में कोई उम्मीदवार नहीं होगा.

परसुडीह इलाके में बढ़े अराजक तत्वों के हौसले, घर के बाहर खड़ी ऑटो को पेट्रोल छिड़क कर जला डाला
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 4:16 PM

परसुडीह थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों के हौसले बढे हुए हैं. अराजक तत्वों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है. जब चाहते हैं जहां वारदात कर देते हैं और पुलिस देखती रह जाती है.

जमशेदपुर संसदीय सीट से आज नौ प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 3:59 PM

जमशेदपुर संसदीय सीट से शनिवार को 9 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है. 6 उम्मीदवारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया है.

चुनाव आचार संहिता के चलते 2 महीना लेट होगा कोल्हान में 3 लाख 22 हजार घरों में बिजली के प्रीपेड मीटर लगाने का काम
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 1:27 PM

:जमशेदपुर समेत कोल्हान के शहरी इलाकों में जून से प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू होना था. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही थी.

जमशेदपुर संसदीय सीट से झामुमो के उम्मीदवार समीर मोहंती पर चाकुलिया थाने में दर्ज है दो केस, जानें कितनी है दौलत
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 7:08 AM

जमशेदपुर संसदीय सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती ने शुक्रवार को पर्चा दाखिल किया. उन्होंने जो एफिडेविट जमा किया है, उसके अनुसार उनके ऊपर दो केस हैं. चाकुलिया के कांकरीशोल गांव के रहने वाले 54 वर्षीय समीर मोहंती पर पहला केस चाकुलिया थाने में साल 2003 में दर्ज हुआ था.