Sunday, May 19 2024 | Time 05:48 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » हजारीबाग


गर्म हवा और प्रचंड गर्मी के बीच एनडीए सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने चंदवारा प्रखंड के दो दर्जन गांवों का किया तुफानी दौरा

गांव- गांव पहुंचकर लोगों को 01 मई 2024 को अपने नामांकन का दिया न्यौता
गर्म हवा और प्रचंड गर्मी के बीच एनडीए सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने चंदवारा प्रखंड के दो दर्जन गांवों का किया तुफानी दौरा

प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत





हजारीबाग/डेस्क: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में इन दिनों गर्म मौसम के साथ राजनीतिक तापमान भी बढ़ने लगा है। इसी बीच सांसद उम्मीदवारों ने भी अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल पिछले करीब 56 दिनों से क्षेत्र गांवों के दौरे पर हैं। शनिवार को एनडीए सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने गर्म हवा और प्रचंड गर्मी के बीच बरही विधानसभा क्षेत्र के चंदवारा प्रखंड क्षेत्र के 09 पंचायतों के करीब दो दर्जन गांवों में तुफानी जनसंपर्क अभियान चलाया और जनसंवाद के माध्यम से इस क्षेत्र के लोगों को आगामी 01 मई 2024 को अपने नामांकन पत्र दाखिल के अवसर पर हजारीबाग पहुंचने का न्यौता दिया। मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरूआत चंदावरा प्रखंड स्थित उरवां जामु खांडरी से किया। यहां पहुंचने पर बरही विधानसभा क्षेत्र और चंदवारा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। यहां से बाइक जत्थे के साथ उनका काफिला आगे बढ़ा। उन्होंने उरवां चांदनी चौक, पत्थलगड्डा, मदनगुण्डी, आरागारो, जोंगी नावाडीह, भोंडो, चौराही, बोंगादाह, घुटीटांड़, पिपराही, पुरनथाम, पुरनाडीह, थाम, खांडी, ढाब, गजूरे, चिलोडीह और करोंजिया का दौरा कर भाजपा और अपने पक्ष में कमल फूल छाप पर मतदान कर सेवा का मौका देने का आग्रह किया। इस दौरान सभी गांवों में पूर्व से इंतेजार करते हुए ग्रामीणों का सैलाब उमड़ा और लोगों ने गाजे- बाजे के साथ फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर अभूतपूर्व स्वागत किया और समर्थन का भरोसा जताया। क्षेत्र की माता- बहनों ने गुलाब फूल भेंटकर अपना आशीर्वाद दिया और पूर्ण समर्थन का भरोसा जताया ।

 


 

क्षेत्र के आधा दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, मनीष जायसवाल और मनोज यादव ने भाजपा परिवार में किया स्वागत

एनडीए सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान चंदवारा प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। जिसमें ग्राम उरवां में रवि यादव, मुंशी यादव और ग्राम भोंडो में प्रदीप कुमार, किसुन साव, राजेश कुमार, कामेश गुप्ता, विनोद कुमार का नाम शामिल है। सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल और बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने फूल माला और भाजपा पट्टा पहनाकर स्वागत किया ।

 

स्वच्छ शासन के साथ विकसित भारत बनाने के लिए तीसरी बार बनाएं मोदी सरकार- मनीष जायसवाल

चंदवारा प्रखंड क्षेत्र के तुफानी दौरे के क्रम में लोगों को संबोधित करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने कहा की कांग्रेस ने 62 सालों तक देश में राज किया लेकिन गरीबों के उत्थान के लिए कोई कारगर योजना नहीं बनाई जबकि पिछले 10 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जो विकास हुआ और देश वासियों के लिए जितनी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हुई वह ऐतिहासिक है। भारत का डंका ना सिर्फ़ संपूर्ण विश्व में गूंजा बल्कि देश के करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। सरकार की एक-एक जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों और निचले तबके के लोगों के घरों तक सीधे पहुंचा और उनके जीवन में बदलाव लाने का कार्य किया। सांसद उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने कहा कि स्वच्छ शासन के साथ विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार बनाएं। उन्होंने यह भी कहा की इसके लिए आगामी 20 मई को होने वाले हजारीबाग लोकसभा के चुनाव में कमल छुप छाप पर ही अपना बटन दबाएं और मुझे अपना सांसद चुनें ।

 

देश को मोदी और हजारीबाग को मनीष की है जरूरत, कमल छाप पर दें वोट- मनोज कुमार यादव

हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल के समर्थन में उनके साथ चल रहे बड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी और हजारीबाग लोकसभा को मनीष जायसवाल जैसे नेता की जरूरत है। इसके लिए आप सभी मतदाता कमल फूल छाप पर प्रचंड बहुमत देकर इन्हें विजयी बनाएं और अपने भविष्य को सुरक्षित करते हुए संवारने का कार्य करें। मनोज कुमार यादव ने यह भी कहा कि मनीष जायसवाल ने अपने पिछले 10 साल के विधायक कार्यकाल में जन सेवा और विकास की जो लंबी लकीर खींची है उसे आगे भी अछून्न रखेंगे ।

 

मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

मौके पर सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के चुनावी दौरे में विशेषरूप से बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, बरही विधानसभा चुनाव संचालन समिति के सह- संयोजक अर्जुन साव, भाजपा जिला महामंत्री सुनिल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारिका राणा, जिप प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रभूषण साव, मनोज साव, महामंत्री नंदकिशोर सोनी, युवा नेता राजेश यादव, बालगोविंद स्वर्णकार, समाजसेवी प्रेमचंद राम, पंसस बैजू सिंह, राजेन्द्र साव, राजेन्द्र सोनी, राजेन्द्र यादव, बिनय यादव, बजन यादव, महेंद्र पंडित, भुनेश्वर पंडित, उमेश सोनी, अनिल सोनी, रामा यादव,कुलदीप यादव, कैलास यादव, रामप्रसाद यादव, लालदेव साव, टिंकू साव, राजेन्द्र यादव, अनील यादव, मुखिया पुष्पा देवी,  बीरेंद्र यादव, संजय मोदी, इंटोनी सिंह, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
अधिक खबरें
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने झोंकी ताकत, निकाली विशाल बाइक रैली, उमड़ा समर्थकों का सैलाब
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 7:11 PM

हजारीबाग लोकसभा का चुनाव पांचवे चरण में आगामी 20 मई को होना है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में हजारीबाग शहर में विशाल बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया. विशाल बाइक रैली की विधिवत शुरुआत भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल की उपस्थिति में शहर के कानी बाज़ार स्थित मुनका बगीचा के समक्ष हुई जहां मनीष जायसवाल खुद बाइक पर सवार होकर भाजपा झंडा लहराते हुए दिखे.

हजारीबाग में आधा दर्जन मतदान केंद्रों में दिखेगी झारखंड के आकर्षक व पर्यटन स्थलों की झलक
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 6:58 PM

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर डीसी नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता किया. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए देसी नैंसी सहाय कहा कि हजारीबाग जिला अंतर्गत आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन से संबंधित कुल 03 मामले प्रकाश में आए हैं जिसमे बरही प्रखंड से दो एवं सदर प्रखंड से एक मामला प्रकाश मे आया है.

मिशन लाइफ के तहत कोबरा वाहिनी 203 ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाला साइकिल रैली
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 6:42 PM

पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने को लेकर केंद्रीय सुरक्षा सीमा बल की टुकड़ी इकाई कोबरा वाहिनी 203 द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया. माय लाइफ मिशन जो की भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है, जिसे 06 मई से 05 जून (पर्यावरण दिवस) तक चलाया जा रहा है.

चुनावी आचार संहिता के कारण हजारीबाग का कारोबार बुरी तरह प्रभावित
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 3:59 PM

हजारीबाग/डेस्क: चुनावी आचार संहिता के कारण जिले का व्यवसाय जगत बुरी तरह प्रभावित हो गया है.

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में दो बैलेट यूनिट से कराई जाएगी वोटिंग
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 3:13 PM

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में दो बैलेट यूनिट से मतदान कराया जायेगा. निर्वाचन आयोग को ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि इस संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा है. यहां से कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में जीत किए ताल ठोक रहे. हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल और इंडी गठबंधन प्रत्याशी जेपी पटेल के बीच ही है.