Thursday, Apr 25 2024 | Time 00:35 Hrs(IST)
 logo img
राजनीति


सरयू राय, अमरप्रीत सिंह काले समेत कई के खिलाफ बीजेपी की कार्रवाई, 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्‍कासित

सरयू राय, अमरप्रीत सिंह काले समेत कई के खिलाफ बीजेपी की कार्रवाई, 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्‍कासित
रांची : झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देशानुसार पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की. जिसके तहत पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सरयू राय, बड़कुंवर गगराई, महेश सिंह, दुष्यंत पटेल, अमित यादव को पार्टी के निर्णयों के खिलाफ एवं पार्टी के संविधान विरोधी कार्यों के लिये जमशेदपुर महानगर से अमरप्रीत सिंह काले, सुबोध श्रीवास्तव, असीम पाठक, रजनीकांत सिन्हा, सतीश सिंह, रामकृष्ण दुबे, डीडी त्रिपाठी, रामनारायण शर्मा, रतन महतो, हरे राम सिंह, मुकुल मिश्र, हज़ारीबाग़ एवं रामगढ़ से सर्वेश सिंह ,संजय सिन्हा, मिथिलेश पाठक,  त्रिभुवन प्रसाद  को 6 वर्षों के लिये पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है. यह जानकारी प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने दी.

 

 

अधिक खबरें
खूंटी लोकसभा सीट से NDA प्रत्याशी और INDI गठबंधन प्रत्याशी ने भरा नामांकन
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 7:47 AM

खूंटी लोकसभा सीट से नामांकन करने के लिए बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा डीसी ऑफिस पहुंची. जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा.

लोकसभा चुनाव के पहले ही चरण में BJP ने खोला खाता, कांग्रेस ने मैच फिक्सिंग का लगाया आरोप
अप्रैल 22, 2024 | 22 Apr 2024 | 7:10 PM

लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी के लिए गुजरात से एक खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, गुजरात के सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है.

गोड्डा लोकसभा सीट से कटा दीपिका पांडेय सिंह का टिकट
अप्रैल 21, 2024 | 21 Apr 2024 | 9:04 AM

गोड्डा लोकसभा सीट से दीपिका पांडेय सिंह का टिकट कट गया है इनकी जगह अब प्रदीप यादव को पार्टी ने टिकट दे दिया है.

हजारीबाग में राजनीति दल बदल का रहा है पुराना इतिहास
अप्रैल 21, 2024 | 21 Apr 2024 | 10:39 AM

निज स्वार्थ के लिए हजारीबाग में दल बदलू नेताओं की कमी नही है. इन नेताओं को न हजारीबाग के विकास की चिंता है ना ही आम जनता की फिकर है. इन्हे बस वह प्रति चाहिए जो टिकट दे दे और वह चुनाव जीत कर सांसद विधायक बन जाए. इनकी ना कोई नीति है और न ही हजारीबाग के विकास के लिए कोई विजन. इन्हे बस "पावर" चाहिए. सांसदी, विधायकी की हनक चाहिए.

रांची में आज जुट रहे 'INDIA गठबंधन' के दिग्गज नेता, उलगुलान न्याय महारैली में दिखाएंगे एकता का दम
अप्रैल 21, 2024 | 21 Apr 2024 | 8:31 AM

झारखंड में सियासत का सुपर संडे आज (21 अप्रैल) को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में 'INDIA गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया है. उलगुलान न्याय रैली में जहां दूसरी बार एक मंच पर कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल साथ दिखेंगी. वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, लालू प्रसाद समेत कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होगा.