झारखंड » जमशेदपुरPosted at: अप्रैल 30, 2024 भाजपाइयों ने साकची में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत किया स्वागत
मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत
जमशेदपुर/डेस्क:भाजपाइयों ने सांसद विद्युत वरण महतो के नामांकन में आए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का स्वागत किया. स्वागत करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता व जल पुरुष कहे जाने वाले सुबोध झा के अलावा भाजपा के विधि व कानूनी विभाग के प्रदेश संयोजक राजेश कुमार शुक्ला समेत अन्य नेता शामिल रहे. सभी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को बुके देकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर सुबोध झा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के बारे में चर्चा भी की. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को बताया की बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना पूरा होने का नाम नहीं ले रही है. पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि इस बार सांसद विद्युत वरण महतो तीसरी बार सांसद बनेंगे. भाजपा को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी झारखंड की सभी 14 सीटें जीतेगी.