Wednesday, May 8 2024 | Time 15:25 Hrs(IST)
 logo img
  • EVM मशीन छेड़छाड़ के आरोप में सेना का एक जवान हुआ गिरफ्तार
  • EVM मशीन छेड़छाड़ के आरोप में सेना का एक जवान हुआ गिरफ्तार
  • जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव को देने में लगा है अंतिम रूप
  • 2 ऐसे उपाए जो आपको दिलाएगा जोड़ो की दर्द से राहत
  • 2 ऐसे उपाए जो आपको दिलाएगा जोड़ो की दर्द से राहत
  • हजारीबाग जिला भाजपा में इस्तीफों की झड़ी, जयंत को टिकट नहीं मिलने पर उनके करीबियों में भारी नाराजगी
  • CBSE द्वारा बाल वाटिका एवं जादुई पिटारा पर कार्यशाला सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित
  • न्यूनतम मजदूरी भुगतान की मांग लेकर मधुपुर नगर परिषद कर्मी हड़ताल पर
  • असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने राजमहल से फाइनल किया कैंडिडेट, पाल सोरेन को दिया टिकट
  • भारत में West Nile Fever का प्रकोप, जानिए क्या है ये जानलेवा बीमारी
  • भारत में West Nile Fever का प्रकोप, जानिए क्या है ये जानलेवा बीमारी
  • ED ACTION LIVE: संजीव लाल को लेकर ग्रामीण विकास विभाग पहुंची ED की टीम, ईडी के एडिशनल जॉइन्ट डायरेक्टर कपिल राज भी पहुंचे प्रोजेक्ट भवन
  • हजारीबाग: डाक कर्मियों ने मतदान करने एवं अपने क्षेत्र के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया
  • 10 मई को झारखंड दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
  • 10 मई को झारखंड दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
झारखंड » धनबाद


बीजेपी ओबीसी मोर्चा ने किया सम्मेलन,संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

बीजेपी ओबीसी मोर्चा ने किया सम्मेलन,संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

अशोक कुमार सिंह/ न्यूज11भारत,


धनबाद/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी मोर्चा धनबाद नगर के तत्वावधान में रविवार को झरिया लालबाजार स्थित श्री श्याम प्रभु भवन में समाजिक सम्मेलन कार्यकर्म का आयोजन किया गया. कार्यकर्म की अध्यक्षता भाजपा धनबाद नगर ओ.बी.सी मोर्चा के अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी ने किया.


कार्यकर्म में मुख्य अतिथि के रूप में ओ.बी.सी मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव उपस्थित रहे. वही विशेष अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह एव धनबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो उपस्थित रहे. कार्यकर्म में मौजूद भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागनी सिंह को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया. वही सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागनी सिंह ने कहा की पूरे विश्व में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने हर एक कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है. यही कारण है की भाजपा का हर कार्यकर्ता एक सूत्र एक बंधन में बंधा हुआ है. कांग्रेस ने देश में 70 सालों राज किया जो काम उन्होंने 70 वर्षो में नहीं किया उसे हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षो में कर दिखाया. अयोध्या में प्रभु श्री रामलला जी का भव्य मंदिर, कश्मीर से धारा 370 इसका उदाहरण है.  


विरोधियों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है की किस प्रकार विरोध करे. मोदी लहर में विरोधियों के हाथ पांव फूल गए है यही कारण है की अब भाजपा विरोधी ताकते घमंडिया गठबंधन बना कर अनर्गल बयान दे रहे है. इनके लोग बारह महीने घरों में बैठकर सोशल मीडिया में दुष्प्रचार कर रहे हैं लेकिन इन्हें  यह नहीं मालूम की भाजपा का हर कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर तपती धूप में मोदी के विकसित भारत बनाने के सपनो को साकार बनाने में लगा हुआ है.

 


 

पिछले चार सालों से झारखंड में जो भ्रष्टाचार,लूट खसूट,रंगदारी, महिलाओं व गरीबों के साथ भेदभाव की जो गाथा लिखी गई है उसे जनता भूल नहीं सकती. लोकसभा चुनाव हो या आने वाला विधानसभा चुनाव झारखंड की जनता इसका जवाब अपने वोट के माध्यम से देगी. यही कारण है की हम सब को एक साथ मिलकर भाजपा धनबाद लोकसभा प्रत्याशी बड़े भाई ढुल्लू महतो को ऐतिहासिक जीत दिला कर दिल्ली पहुंचना है.इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्री श्रवण राय श्री महावीर पासवान श्री योगेंद्र यादव श्री उमेश यादव श्रीमती सुमन अग्रवाल श्री राम यादव श्री अरुण साव श्री सुनील साहू श्री अमित साव श्री अजय शर्मा श्री घनश्याम आनंद श्री जितेंद्र चंद्रवंशी श्री अनिल चौहान श्री श्रवण राम के अलावा भाजपा के कई अन्य गणमान्य  कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे.
अधिक खबरें
दिनांक 05.05.24 को धनबाद मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न खण्डों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 7:26 PM

धनबाद मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न खण्डों में बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है .इसी क्रम में दिनांक 05.05.24 को मंडल के धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.

स्वीप एक्टिविटी के तहत फूड फेस्टिवल का आयोजन, हजारों लोगों ने एक साथ ली मतदान करने की शपथ
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 10:03 AM

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार रविवार देर शाम रणधीर वर्मा स्टेडियम में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया. इस दौरान झूमर नृत्य एवं रॉक बैंड शो का भी आयोजन किया गया.

धनबाद पुलिस की कार्रवाई, गेस्ट हाउस से हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 10:51 AM

धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस से पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. धनबाद पुलिस ने उनके पास से पिस्टल और गोली बरामद किया है. सिटी एसपी अजित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ अपराधी शांति गेस्ट हाउस में रुके हुए हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं एसएसपी ने बलियापुर स्थित वल्नरेबल बूथ के मतदाताओं से की वार्ता
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:20 PM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दनन ने आज बलियापुर क्षेत्र अंतर्गत सुरंगा पंचायत स्थित बूथ नंबर 303 के वल्नरेबल मतदाताओं से वार्ता की.

डीसीएलआर ने किया आदिम जनजाति बहुल यूनिक बूथ का निरीक्षण
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 5:58 PM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी 42 टुंडी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) संतोष गुप्ता ने आज तोपचांची प्रखंड के आदिम जनजाति बहुल यूनिक बूथ भवरदाहा का निरीक्षण किया.