भाजयुमो ने की कार्यसमिति की बैठक, मिशन 2019 की चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
पाकुड़ : जिला मुख्यालय स्थित कालीभसान तालाब किनारे सांस्कृतिक भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया. जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उपस्थित थे.
- दिनदहाड़े सात लाख की डकैती, दस हथियार बंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम (वीडियो)
- BIG BREAKING : हजारीबाग में एक ही परिवार के तीन की हत्या
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने मिशन 2019 की चुनाव की तैयारी को लेकर पंचायत स्तर तक बूथ कमेटी की जानकारी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से लिया. उन्होंने कहा कि 2019 की चुनाव में लोकसभा के 14 सीट और विधानसभा के 60 सीट पर भाजपा को जीत दिलाने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है. अभी से ही कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे. सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ 2019 की मिशन को हासिल करेंगें. जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की सबसे बड़ी भागीदारी होगी.
- बोकारो : स्नैक्स फैक्ट्री में लगी आग, लकड़ी-कोयला जलकर राख (देखें वीडियो)
- जलता हुआ गैस सिलेंडर लेकर सड़क पर दौड़ने लगा पुलिस जवान, जानने के लिए देखें वीडियो
कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व सांसद सोम मराण्डी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रसन्ना मिश्रा, भाजपा महामंत्री बलराम दुबे, भाजपा नेता बबलु भगत, बाबुधन मुर्मू मौजूद रहे.