Monday, May 6 2024 | Time 04:21 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


विवादास्पद महुदी गांव में जुलूस निकालने के मामले में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो समेत 56 नामजद और 1000 अज्ञात पर केस दर्ज

विवादास्पद महुदी गांव में जुलूस निकालने के मामले में  पूर्व विधायक लोकनाथ महतो समेत 56 नामजद और 1000 अज्ञात पर केस दर्ज
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: बड़कागांव के महुदी गांव में रामनवमी जुलूस विवाद से संबंधित हुई घटित घटना को लेकर अंचलाधिकारी बालेश्वर राम के द्वारा बड़कागांव थाना में दो अलग-अलग मामले दर्ज कराया गया है. दोनों केस में कुल 56 नामजद और 1000 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जिसमें भाजपा नेता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो समेत कई जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों के नाम शामिल है. बड़कागांव अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने पहली प्राथमिकी में 25 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. जिसमें सीताराम राणा, रविकांत कुमार महतो, राजकुमार राणा, छत्रधारी राणा, रविकुमार ठाकुर, आनंद महतो, चांद महतो, सुधिर राणा, ललिता देवी, रेखा देवी, भोला महतो, सिकंदर महतो, प्रकाश महतो, खिरोधर महतो, देव राणा, पूर्व विधायक भाजपा नेता लोकनाथ महतो, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, जिप सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, दामोदर महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, शिवलाल महतो, अजय कुमार सिंह, अमन कुमार, विशाल बाल्मीकि का नाम शामिल है.

 


 

प्राथमिकी में कहा गया कि 16 अप्रैल को 1.30 बजे महुदी राणा टोला और आसपास के गांव और बाहर से कुछ लोग गैर लाइसेंसी जुलूस लेकर महुदी आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंच गए. वहीं अंचलाधिकारी ने थाना में दूसरा मामला कांड संख्या 106/24 के तहत 31 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. जिसमें सीताराम राणा, रविकांत कुमार महतो, राजकुमार राणा, छत्रधारी राणा, रविकुमार ठाकुर, आनंद महतो, चांद महतो, सुधिर राणा, ललिता देवी, रेखा देवी, भोला महतो, सिकंदर महतो, प्रकाश महतो, खिरोधर महतो, देव राणा, लोकनाथ महतो, सुनीता देवी, बचनदेव कुमार, टुकेश्वर महतो, दामोदर महतो, खेमलाल महतो, शिवलाल महतो, अजय कुमार सिंह, अमन कुमार, विशाल बाल्मीकी, मो आजाद, शमशेर आलम, मो युनूस, मो हैदर, मो लितु मियां, मो अब्बास का नाम शामिल है. इसमें सरकारी पदाधिकारी के वाहन को क्षतिग्रस्त करने, पदाधिकारीओ पर पथराव करने और आगजनी करने का आरोप है.
अधिक खबरें
आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में नहीं पहुंची बिजली, ग्रामीणों ने लिया वोट बहिष्कार का फैसला
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 10:40 AM

आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में बिजली नहीं रहने के कारण यहां के निवासियों द्वारा इस चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लेने पर शासन से लेकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है. इस टोले में 75-80 घर हैं, जिसकी आबादी 500-550 है.

ईचागढ़ भाजपा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक, चुनाव की तैयारीयों पर हुई चर्चा
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 9:42 PM

चांडिल डैम रोड के अन्नपूर्णा बैंक्विट हॉल में भाजपा के चांडिल मध्य मंडल का चुनावी कार्यालय का विधिवत रूप से फीता काटकर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, रांची लोकसभा के संयोजक संजीव विजयवर्गीय, ईचागढ़ के विधानसभा संयोजक मधु गोराई और सह संयोजक सारथी महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

दोबारा झारखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, 12 मई को चतरा और 16 मई को कोडरमा में करेंगे जनसभा को संबोधित
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:08 AM

हाल ही में राज्य के दौरे से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को दोबारा झारखंड की धरती पर आएंगे. इस दौरान वह चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को चतरा लोकसभा के सिमरिया के मुरुवे मैदान में दोपहर 3 बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री 16 मई को भी झारखंड आएंगे. वह गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशमअरवाड़ मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

बैंक कर्मचारियों को अब सफ्ताह में मात्र इतने दिन ही करने होंगे काम. इस दिन से मिलेगी मंजूरी
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:04 AM

क कर्मचारियों के द्वारा हफ्ते में दो दिन की छुट्टी को लेकर भारतीय बैंक संघ और कर्मचारी युनियन के बीच पहले ही एक समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं बस इसपर सरकार की मंजूरी बाकी रह गई है. बैंक कर्मचारी की दो दिनों की छुट्टी की मांग को बहुत जल्द पूरी की जा सकती है.

सीता सोरेन का शिकारीपाड़ा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, नलिन सोरेन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का किया आह्वान
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 7:50 PM

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के जामकान्दर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ. जिसमें शिकारीपाड़ा के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे, इसलिए इसे संयुक्त कमेटी सम्मेलन का नाम दिया गया.