Monday, May 20 2024 | Time 14:15 Hrs(IST)
 logo img
  • हजारीबाग में नाबार्ड परियोजना अंतर्गत गुणवत्ता युक्त प्रोटीन मक्का के एकल संकर मक्का बीज उत्पादन एवं मूल्य संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण
  • 20 लाख की गाड़ी में ट्रैक्टर वाला हल लगाकर खेत जोतने लगा शक्स, Video वायरल
  • दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के जान को खतरा, AAP का दावा- 'मारने की मिली है धमकी'
  • दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के जान को खतरा, AAP का दावा- 'मारने की मिली है धमकी'
  • हजारीबाग के दारू प्रखंड में विचरण कर रहा 31 हांथियों का झुंड, एक सप्ताह से मचा रहा है भारी तबाही
  • बरही की रानी को मिला एक्सीलेंस ब्यूटी अवार्ड, अक्षरा सिंह ने किया सम्मानित
  • लोकसभा चुनाव- 2024 : हजारीबाग के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने परिवार के तीन पीढ़ी के साथ किया मतदान
  • रांची DC ने दिए 5 अपराधियों को जिला बदर और 5 को थाने में हाजिरी लगाने के आदेश
  • रांची DC ने दिए 5 अपराधियों को जिला बदर और 5 को थाने में हाजिरी लगाने के आदेश
  • रांची DC ने दिए 5 अपराधियों को जिला बदर और 5 को थाने में हाजिरी लगाने के आदेश
  • हजारीबाग संसदीय क्षेत्र: पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के चेहरे खिलखिला उठे
  • सनकी पति की करतूत, ब्लेड से छेद कर ठोकीं कीलें, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया ताला
  • आगरा में मुर्दों को दिया जा रहा था पेंशन, जिले में करोड़ो रुपए डकार गए मुर्दे
  • Jharkhand HC ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत, हटाई सरकार की शर्त
  • चतरा लोकसभा के लिए मतदान जारी, पलामू के अति नक्सल पांकी विधानसभा में बंपर वोटिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
झारखंड » हजारीबाग


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड ने हजारीबाग के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

मुख्य निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष वोटिंग के लिए उत्साह से लबरेज दिखे 80 वर्षीय खिरू महतो
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड ने हजारीबाग के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क:मैं 20 वर्ष पहले ही रिटायर हो गया हूँ.  मेरी याद से  मतदाता बनने के बाद मैंने हर बार मतदान में भाग लिया है.  अब 80 वर्ष का हो गया हूँ फिर भी इस बार के मतदान में मैं अवश्य अपने मताधिकार का प्रयोग करूंगा.  मतदान करना मेरे लिए हर्ष का विषय है.  उक्त बातें मतदान के लिए उत्साह से लबरेज 80 वर्षीय खिरू महतो ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार  से कही.  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गुरुवार को हज़ारीबाग़ जिले के इचाक स्थित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर लोकसभा निर्वाचन हेतु तैयारियों की वस्तुस्थिति से अवगत हो रहे थे. 

 

मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण एवं वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप के वितरण की अद्यतन स्थिति के बारे में बीएलओ से पूछताछ के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ द्वारा समर्पित सूची का ग्रामीणों एवं उस क्षेत्र के लोगों से सत्यापन  कराया.  इस क्रम में एएसडी सूची के लोगों के नाम पुकारे गए एवं उनके बारे में आसपास के लोगों से जानकारी ली गयी.  


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण एवं शहरी मतदाताओं से मतदान में भाग लेने की अपील की. साथ ही वैसे लोग जो क्षेत्र में रहने के बाद भी मतदान करना नहीं चाहते, उन्हें इसके महत्व को समझाने और मतदान के प्रति प्रेरित करने को कहा. 

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने हजारीबाग जिले के भ्रमण के दौरान राजकीय मध्य विद्यालय ईचाक, राजकीयकृत मध्य विद्यालय देवकुली, आंगनबाड़ी केन्द्र पेलावल उत्तरी एवं आंगनबाड़ी केन्द्र ईदगाह चौक पेलावल दक्षिणी में अवस्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया. 

 

इस अवसर पर हज़रीबग जिला निर्वाचन पदाधिकारी नैन्सी सहाय, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित हज़ारीबाग़ जिले में निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
अधिक खबरें
हजारीबाग के दारू प्रखंड में विचरण कर रहा 31 हांथियों का झुंड,  एक सप्ताह से मचा रहा है भारी तबाही
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 1:50 AM

दारु प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से 31 हाथियों का झुंड लगातार तबाही मचा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के दिगवार सोनडीहा, गाड्या, चिरूवा इरगा आदि जगहों पर हाथी रोजाना पहुंचकर भारी नुकसान कर तबाही मचा रहे हैं. इन हाथियों के झुंड में छोटे बड़े कुल 31 हाथी है. एक हाथी की मौत कुछ दिन पूर्व विद्युत करंट लगने से हो गई थी.

बरही की रानी को मिला एक्सीलेंस ब्यूटी अवार्ड, अक्षरा सिंह ने किया सम्मानित
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 1:29 AM

बरही रसोईया धमना निवासी केदार साव की पुत्री रानी शीतल को एक्सीलेंस ब्यूटी अवार्ड से नवाजा गया है. पिछले दिनों पटना में आयोजित इस प्रतियोगिता में रानी अव्वल रहीं थीं. जिसके लिए भोजपुरी में मशहूर गायिका अक्षरा सिंह ने उन्हें सम्मानित किया.

लोकसभा चुनाव- 2024 : हजारीबाग के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने परिवार के तीन पीढ़ी के साथ किया मतदान
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 1:14 AM

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने लोकसभा चुनाव- 2024 के दौरान सोमवार को मतदान करने अपनी धर्मपत्नी निशा जायसवाल, पुत्र करण जायसवाल, भाई प्रशांत जायसवाल और निशांत जायसवाल, भाई प्रशांत जायसवाल की धर्मपत्नी ट्विंकल जायसवाल के साथ बूथ पर पंहुचे और वोट डाला.

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र: पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के चेहरे खिलखिला उठे
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 12:56 PM

पहली बार वोटर बनने वाले मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया. पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाता अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे. मतदान करने के बाद बाहर आते समय वह उत्साहित नजर आए.

तीखी धूप में भी उत्साहित मतदाता कर रहे है वोट, 11 बजे तक हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में 25.35 प्रतिशत मतदान
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 10:39 AM

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में रफ्ता-रफ्ता मतदान का प्रतिशत बढ़ रहा है. सुबह 9 बजे तक जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में 12.15 प्रतिशत मतदान होने की आधिकारिक सूचना हैं.