Saturday, Apr 27 2024 | Time 04:02 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


सीएम हेमंत सोरेन चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड से होंगे सम्‍मानित, #CM ने बरहेट और दुमका की जनता को किया नमन

सीएम हेमंत सोरेन चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड से होंगे सम्‍मानित, #CM ने बरहेट और दुमका की जनता को किया नमन

रांची/नई दिल्ली : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड के बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप बेहतर और अनुकरणीय कार्य करने के लिए "चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड- 2019" से सम्मानित किया जायेगा. 20 जनवरी 2020 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उक्त अवार्ड से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित करेंगे. पुरस्कार मिलने की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवार्ड राज्य की जनता को समर्पित है. मैं बरहेट और दुमका की जनता को नमन करता हूं. आपने मुझे सेवा का अवसर दिया. आप सभी के सहयोग के लिए आपका आभारी हूं.


पूर्व चीफ जस्टिस की ज्यूरी ने लिया निर्णय


भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सह पूर्व अध्यक्ष एनएचआरसी जस्टिस के.जी बालकृष्णन और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की ज्यूरी के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम "चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019" के लिए चयनित किया गया है.


 

अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.