Thursday, Apr 25 2024 | Time 07:44 Hrs(IST)
 logo img
  • बाराद्वारी में आपसी रंजिश को लेकर जमकर हुई मारपीट, फिर चली गोली
  • बाराद्वारी में आपसी रंजिश को लेकर जमकर हुई मारपीट, फिर चली गोली
  • चैम्बर भवन में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान के प्रति व्यापारियों को किया गया जागरूक
  • चैम्बर भवन में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान के प्रति व्यापारियों को किया गया जागरूक
  • सुदेश महतो से संजय सेठ ने मुलाकात की लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा
  • 25 अप्रैल को सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में पेरेंट्स टीचर मीटिंग होगी आयोजित, मतदान के प्रति किया जाएगा जागरूक
  • नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
  • नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
झारखंड


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने "खादी ऑन व्हील्स" का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं है, यह विचार है। यह आपको भारतीय संस्कृति से जोड़े रखती है। खादी हमारे संस्कारों की पहचान है, बुनकरों का सम्मान है। आप खादी वस्त्रों को अपनाएं और स्वदेशी को बढ़ावा दें। आपकी ये पहल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाले बुनकर भाई-बहनों की समृद्धि सुनिश्चित करेगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा खादी के वस्त्र और कुटीर उद्योग के उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया। वे स्वदेशी कपड़ों, स्वधर्म, स्वभाषा और स्वशासन के हिमायती थे। केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर गांधी जी के सपने को पूरे करने का प्रयास कर रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। वे मुख्यमंत्री आवास में "खादी ऑन व्हील्स" के शुभारंभ कर रहे थे। 


प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता पर जोर दिया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उनके सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाया। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने पूरे राज्य को खुले में शौच मुक्त कराया। पूर्ववर्ती सरकारों ने गांधी जी के नाम का उपयोग अपने भले के लिए किया। लेकिन हमारी सरकार उनके सपनों को पूरा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।


जन-जन तक पहुंचे खादी


मुख्यमंत्री ने कहा कि "खादी ऑन व्हील्स" के माध्यम से खादी को हम जन जन तक पहुंचा सकेंगे। इस गाड़ी को हाट बाजार में लगाएं। हम ज्यादा से ज्यादा खादी उत्पादों का उपयोग करें, तो गरीबों के जीवन में खुशहाली आएगी। यह भी एक तरह से देश सेवा है। झारखंड में वनोपज की भी काफी संभावना है। राज्य सरकार उनको भी आगे बढ़ा रही है। आने वाले समय में हम इनके माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव ला सकेंगे।

अधिक खबरें
टीएमएच से रिटायर कर्नल को आर्मी ने किया गिरफ्तार, घोटाला से जुड़ा है मामला
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:13 AM

रांची की आर्मी टीम ने टाटा मेन हॉस्पिटल में छापेमारी कर सेना से रिटायर कर्नल डॉक्टर सोमेन कर को गिरफ्तार किया है. इसके बाद बिष्टुपुर थाना में कागजी प्रक्रिया पूरी कर आर्मी के जवान रिटायर कर्नल को अपने साथ लेकर चले गए.

चैम्बर भवन में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान के प्रति व्यापारियों को किया गया जागरूक
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:01 AM

पूर्वी सिंहभूम जिला के शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़े इस उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम जा रहे है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार चैंबर ऑफ कॉमर्स में व्यवसायिक प्रतिष्ठान के प्रतिनिधियों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.

सुदेश महतो से संजय सेठ ने मुलाकात की लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 6:52 AM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के बीच रांची लोकसभा क्षेत्र में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की राजनीति पर चर्चा हुई.

प्रमोशन नहीं दिए जाने मामले में HC ने JPSC से पूछा- प्रार्थी को अबतक क्यों नहीं दिया गया प्रमोशन
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 8:39 PM

विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के मार्खम कॉलेज हजारीबाग के प्रो. पवन कुमार सिंह द्वारा प्रमोशन नहीं दिए जाने पर दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के कुलपति और रजिस्ट्रार को जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर देते हुए शो-कॉज किया है.

रांचीः बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एक्शन प्लान के तहत जिला प्रशासन ने किया RRT का गठन
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 7:23 AM

ICAR-NIHSAD भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच किए गए नमूनों में H5N1 (Avian Influenza) की पृष्टि हुई है. बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची जिला प्रशासन की तरफ से एक्शन प्लान के तहत RRT (RAPID RESPONSE TEAM) का गठन किया गया है