Friday, Apr 26 2024 | Time 17:28 Hrs(IST)
 logo img
  • पति ओडिशा में करता था मजदूरी, पत्नी प्रेमी संग बच्चे को ले कर हुई फरार
  • HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
  • कोर्ट की अनुमति के बिना सहायक शिक्षक नियुक्ति का परिणाम जारी ना करें JSSC और झारखंड सरकार- शीर्ष अदालत
  • खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचे गृहस्वामी
  • डाड़ी कलां में नल जल योजना बेहाल, जलमीनार बने पाइप बिछी, लेकिन नहीं मिला पानी का एक बूंद
  • अति महत्वाकांक्षा ले डूबी कुणाल को, ना इधर के रहे ना उधर के
  • नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
  • नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
  • SFC गोदाम बुंडू में 21 अप्रैल को हुई चोरी को लेकर आजसू पार्टी ने मुख्यमंत्री तथा उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
  • अनियंत्रित बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
  • विटामिन ए और विटामिन सी के साथ और भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है चोलाई साग में, इम्यून सिस्टम को भी करता है बूस्ट
  • विटामिन ए और विटामिन सी के साथ और भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है चोलाई साग में, इम्यून सिस्टम को भी करता है बूस्ट
  • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की VVPAT वेरिफिकेशन की सभी याचिकाएं
  • जर्जर सड़क के कारण घर तक नहीं पहुंचा एंबुलेंस, दर्द से तड़पती रही महिला
  • सिपाही नियुक्ति नियमावली-2014 को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार को राहत
झारखंड


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने "खादी ऑन व्हील्स" का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं है, यह विचार है। यह आपको भारतीय संस्कृति से जोड़े रखती है। खादी हमारे संस्कारों की पहचान है, बुनकरों का सम्मान है। आप खादी वस्त्रों को अपनाएं और स्वदेशी को बढ़ावा दें। आपकी ये पहल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाले बुनकर भाई-बहनों की समृद्धि सुनिश्चित करेगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा खादी के वस्त्र और कुटीर उद्योग के उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया। वे स्वदेशी कपड़ों, स्वधर्म, स्वभाषा और स्वशासन के हिमायती थे। केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर गांधी जी के सपने को पूरे करने का प्रयास कर रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। वे मुख्यमंत्री आवास में "खादी ऑन व्हील्स" के शुभारंभ कर रहे थे। 


प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता पर जोर दिया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उनके सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाया। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने पूरे राज्य को खुले में शौच मुक्त कराया। पूर्ववर्ती सरकारों ने गांधी जी के नाम का उपयोग अपने भले के लिए किया। लेकिन हमारी सरकार उनके सपनों को पूरा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।


जन-जन तक पहुंचे खादी


मुख्यमंत्री ने कहा कि "खादी ऑन व्हील्स" के माध्यम से खादी को हम जन जन तक पहुंचा सकेंगे। इस गाड़ी को हाट बाजार में लगाएं। हम ज्यादा से ज्यादा खादी उत्पादों का उपयोग करें, तो गरीबों के जीवन में खुशहाली आएगी। यह भी एक तरह से देश सेवा है। झारखंड में वनोपज की भी काफी संभावना है। राज्य सरकार उनको भी आगे बढ़ा रही है। आने वाले समय में हम इनके माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव ला सकेंगे।

अधिक खबरें
नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.

सिपाही नियुक्ति नियमावली-2014 को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार को राहत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 12:57 PM

सिपाही नियुक्ति नियमावली-2014 को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया. मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ी राहत दी है.

लोन के दबाव के चलते डिप्रेशन में थी महिला, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 12:42 PM

उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट की रहने वाली महिला सिमरन कौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उलीडीह थाना पुलिस को जांच में अब तक पता चला है कि महिला के ऊपर लोन था.

हजारीबाग में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमराई, गर्मी में जनता बेहाल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 12:30 PM

गर्मी आते ही हजारीबाग के बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. हालात इतने बिगड़ गए हैं कि आम लोगो को 24 घंटे में 9 से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है. कभी हाई वोल्टेज कभी लो वोल्टेज से लोग परेशान है.