झारखंडPosted at: अक्तूबर 14, 2019 मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का तीसरा चरण आज से शुरू
मुख्यमंत्री रघुवर दास की 'जोहर जन आशीर्वाद यात्रा' का तीसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। 14 अक्टूबर को हजारीबाग से शुरू होने वाली यात्रा 23 को बगोदर में समाप्त होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री का रथ छोटानागपुर प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों का रुख कर 511 किलोमीटर की यात्रा तय करेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री संताल और कोल्हान प्रमंडल में 'जोहर जन आशीर्वाद यात्रा' के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर चुके हैं।