Sunday, Apr 28 2024 | Time 06:01 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


लोकसभा चुनाव 2024: देशभर में आचार संहिता लागू, 72 घंटों में राजनीतिक पार्टियों के हटा दिए जाएंगे बैनर और पोस्टर

रांची में कुल 21 लाख 42 हजार 9 सौ 91 मतदाता डालेंगे वोट
लोकसभा चुनाव 2024: देशभर में आचार संहिता लागू, 72 घंटों में राजनीतिक पार्टियों के हटा दिए जाएंगे बैनर और पोस्टर
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः भारतीय निर्वाचन आयोग (CEC) के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव का ऐलान कर दिया है इसके साथ ही पूरे देश में आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है. चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद रांची में अगले 72 घंटे के अंदर राजनीति पार्टियों के बैनर-पोस्टर सभी चौक चौराहों और अन्य जगहों से हटा दिए जाएंगे. यानी अचार संहिता लागू हो गया है इसके बाद भी अगर कोई राजनीति पार्टी अपना बैनर और पोस्टर लगाती है तो उसे चुनाव खर्च में जोड़ दिया जाएगा. 

 


 

25 मई को होगा लोकसभा का चुनाव

जिले में कंट्रोल रूम 24×7 लागू होगा. अब 72 घंटों में सभी राजनीतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर हटा दिए जाएंगे इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों को जानकारी भी दे दी गई है. राजधानी रांची में 25 मई को लोकसभा का चुनाव होगा. रांची में कुल 21 लाख 42 हजार 9 सौ 91 मतदाता है जिसमें 10 लाख 56 हजार 360 महिला मतदाता, 10 लाख 86 हजार 5 सौ 64 पुरुष मतदाता, राजधानी में कुल 2 हजार 3 सौ 77 मतदान केंद्र (ईचागढ़ 340 बूथ, सिल्ली 278, खिजरी 413, रांची 370, हटिया 495 और कांके 481) बनाए गए है. 

 

लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद रांची एसएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि क्रिटिकल और वर्नेबल बूथ को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही हैं. 318 सेक्टर में बांटा गया है. चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त हो इसे लेकर विशेष कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता को कड़ाई से लागू किया जाएगा. सक्रिय अपराधी, उपद्रवी या फिर उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. बिना आदेश के लाइसेंसी हथियार लेकर नहीं चलना है. रांची जिला पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ और अन्य पुलिस बल जिला को निर्देश दे दिए गए है.  
अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.