Tuesday, May 21 2024 | Time 01:57 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » पलामू


लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइया को बड़े अंतर मतों से जिताने को लेकर कांग्रेस संकल्पित : धंनजय

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइया को बड़े अंतर मतों से जिताने को लेकर कांग्रेस संकल्पित : धंनजय

विकास कुमार / न्यूज11 भारत


पलामू/डेस्क: हुसैनाबाद तिवारी कॉम्प्लेक्स स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमे कांग्रेस के स्थानीय नेता एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार तिवारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि देश की तानाशाही सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं लेकिन उनकी जो मंसूबा है उसमे कभी कामयाब नहीं होंगे. श्री तिवारी ने कहा कि देश में जिस तरह से बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार , महिलाओं पर अत्याचार और  महंगाई अपने चरम सीमा पर है। 2014 और 2019 के लोकसभा के चुनाव में इस देश की जनता से बहुत सारे बड़े-बड़े वादे जैसे कि महंगाई कम करेंगे बेरोजगारी दूर करेंगे, हर खाते में 15-15 लाख रुपये देंगे, किसानों की आय दुगना करेंगे, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेंगे किये थे, लेकिन सारे वादे ढकोसला और चुनावी जुमला साबित हुआ. उन्होंने देश की जनता के साथ खिलवाड़ किया है और सिर्फ और सिर्फ ठगने और छलने का काम किया है. आज महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार भाजपा शासन राज्यों में हो रहा है. अपने कार्यकाल के दौरान नोटबंदी, जीएसटी, भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल ,तीन कृषि कानून लाकर पूरे देश के लोगों को परेशान करने का काम किया है जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी. प्रधानमंत्री के नैतिक बातें सिर्फ मंचों तक सीमित रह गया. समाज को बांटना, देश को बांटना ,धार्मिक उन्माद फैलाना यही सिर्फ इनके एजेंडा में है. अब जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है इस बार लोकसभा चुनाव में देश की जनता मुंहतोड़  जवाब देगी.

 

वही श्री तिवारी ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन के लोकसभा की शिक्षित साफ छवि एवं युवा उम्मीदवार ममता भुईयां के साथ बड़े ही मजबूती से कांग्रेस पार्टी खड़ी है और उनको बड़े ही अंतर से जिताने को लेकर कृत संकल्पित है .  मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर तिवारी, अवधबिहारी सिंह, जिला उपाध्यक्ष मशरूर अहमद, प्रखंड अध्यक्ष लल्लू सिंह, हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडे , अर्जुन सिंह , शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष रिजवान अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुराई यादव, अंबिका सिंह ,जोगिंदर सिंह, अखिलेश प्रसाद द्विवेदी , राम सुंदर राम शहीद दर्जनों कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
अधिक खबरें
हुसैनाबाद में मानव अधिकार मिशन के पदाधिकारियों की हुई बैठक
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 9:44 AM

पलामू जिला के हुसैनाबाद शहर के बालाजी काम्प्लेक्स में स्थित मानव अधिकार मिशन जिला कार्यालय में मानव अधिकार मिशन के पदाधिकारियो की बैठक हुई. बैठक में पलामू जिला ईकाई की पुनर्गठन एवं 13 जून को स्थापना दिवस मनाने को लेकर चर्चा हुई.

मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 8:58 AM

पलामू जिले में मजदूरी के लिए मानव तस्करों के झांसे में फंसे एक दलित परिवार का मामला प्रकाश में आया है. हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया गांव की उर्मिला देवी के पति बिसुनदेव‌ राम के साथ जो हुआ वह तो वाकई चौंकाने वाली घटना है

बूथ बदले जाने से नाराज गोगाड़ गांव के मतदाताओं ने लिया वोट बहिष्कार का निर्णय
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 3:22 PM

पलामू जिले के पांकी प्रखंड प्रखंड के सुदूरवर्ती हुरलौंग पंचायत के गोगाड़बूथ बदले जाने से नाराज गोगाड़ गांव के मतदाताओं ने लिया वोट बहिष्कार का निर्णय. पांकी प्रखंड प्रखंड के सुदूरवर्ती हुरलौंग पंचायत के गोगाड़ के बूथ संख्या 225 से जुड़े मतदाताओं में बूथ बदले जाने से नाराज हैं.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मनातू व पांकी के इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम व कई बूथों का निरीक्षण किया
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 5:55 PM

चतरा लोकसभा के लिये आगामी 20 मई को मतदान होना है.इसी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को चतरा लोकसभा अंतर्गत पांकी विधानसभा के मनातू में बने इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया.

ACB की भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, 9000 रिश्वत लेते नावाबाजार बीपीओ रंगे हाथ गिरफ्तार
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 5:03 PM

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पलामू प्रमंडलीय एसीबी टीम के द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बच्चन कुमार पंकज, नावा बाजार, पलामू को 9000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. ACB की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बच्चन कुमार पंकज वादी से स्पष्टीकरण के जवाब के साथ वेतन पुनः चालू करने के एवज में पैसा ले रहा था.