रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का दंगल गुरुवार शाम पांच बजे शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मतदान को लेकर सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई. मगर दिन ढलने के साथ ही शहरी मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्साह कमता गया. 12 बजे के बाद बूथों पर मतदाताओं की संख्या में गिरावट देखी गई. तीसरे चरण में पूर्व मुख्यमंत्री सह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, शिक्षा मंत्री नीरा यादव समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है. तीसरे चरण में कुल 309 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है. इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 32 है.
तीसरे चरण में 12 सीटों पर सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो व ईचागढ़ में सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान हुआ. वहीं, पांच सीटों रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में शाम 5 बजे तक वोट डाले गये. इधर, तीसरे फेज के चुनाव में कुल 62.35% वोटिंग हुई है. वहीं 2014 विस चुनाव में इन सीटों पर 62% वोटिंग रिकॉर्ड की गई थी.
सभी मतदान केंद्रों के पीठासीन अधिकारी ईवीएम तथा अन्य अभिलेख मतगणना केंद्र पर जमा कराएंगे. यहीं पर पीठासीन अधिकारी (प्रेजाईडिंग अफसर) की डायरी से मतदान के अंतिम और वास्तविक वोटिंग का प्रतिशत प्राप्त होगा. ये आंकड़े अगले कुछ घंटों में अपडेट होते रहेंगे.
किस सीट पर कितना हुआ मतदान
विधानसभा सीट
|
मतदान प्रतिशत
|
कोडरमा
|
58.20%
|
बरकट्ठा
|
61.19%
|
बरही
|
63.40%
|
बरकागांव
|
64.53%
|
रामगढ़
|
70.50%
|
मांडू
|
62.41%
|
हजारीबाग
|
57.18%
|
सिमरिया
|
62.00%
|
धनवार
|
61.68%
|
गोमिया
|
67.18%
|
बेरमो
|
61.13%
|
ईचागढ़
|
73.11%
|
सिल्ली
|
76.98%
|
खिजरी
|
64.28%
|
रांची
|
49.10%
|
हटिया
|
53.63%
|
कांके
|
62.83%
|