Friday, May 3 2024 | Time 14:55 Hrs(IST)
 logo img
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, खड़गे, सोनिया और प्रियंका रहे मौजूद
  • राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, खड़गे, सोनिया और प्रियंका रहे मौजूद
  • लेफ्टिनेंट के पद पर इंडियन आर्मी ने निकाली भर्तियां, जानें सलेक्शन का पूरा प्रोसेस
  • ओझा गुनी के शक पर कलियुगी बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या
  • ओझा गुनी के शक पर कलियुगी बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या
  • हजारीबाग में निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का आदेश बेअसर
  • हजारीबाग में निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का आदेश बेअसर
  • रघुवर दास का पहाड़ी मंदिर में मनाया गया जन्मदिन, देखें तस्वीरें
  • रघुवर दास का पहाड़ी मंदिर में मनाया गया जन्मदिन, देखें तस्वीरें
  • पीएम नरेंद्र मोदी का सिसई प्रखण्ड में आगमन को लेकर तैयारी पूरी
  • PM मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- आज मैं भी कहता हूं 'डरो मत भागो मत'
  • PM मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- आज मैं भी कहता हूं 'डरो मत भागो मत'
झारखंड


रामनवमी 2024 हुआ भव्य एवं शांतिपूर्ण समापन, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग वासियों का जताया आभार

रामनवमी 2024 हुआ भव्य एवं शांतिपूर्ण समापन, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग वासियों का जताया आभार
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: जिला में रामनवमी 2024 शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर आईजी डॉ माइकल राज ने हजारीबाग के समस्त जनता को धन्यवाद दिया. उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के बेहतर कॉर्डिनेशन को सफलता मूल मंत्र बताया. मौके पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नैन्सी सहाय ने जिलेवासियों को धन्यवाद दिया. उपायुक्त ने कहा कि इस बार हजारीबाग वासियों ने मिसाल कायम किया है, सभी को  दिल से आभार.

 

पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों, अन्य जिलों से आए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, कर्मियों, विद्युत विभाग, नगर निगम एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तमाम लोगों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि अथक प्रयास और पूरी तत्परता के साथ सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है. मीडिया को धन्यवाद देते हुए उपायुक्त ने कहा सभी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सही सूचनाओ को आमजन तक पहुंचाया. 

 


 

पुलिस अधीक्षक ने भी रामनवमी पर्व के सफल आयोजन पर उन्होंने कहा कि तमाम जिले वासियों के सहयोग और अनुशासन से प्रभावित हूं. सभी मीडिया कर्मी, पुलिस प्रशासन ने भी इस ऐतिहासिक पर्व को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी सभी को आभार.

उन्होंने शांति समिति, शांति मित्र, अखड़ा समिति, सद्भावना समिति, संरक्षण समिति, महासमिति के तमाम सदस्यों और विभिन्न धर्मों के प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से यह सम्भव हो पाया है. इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताया कि आगे भी इसी तरह जनता और मीडिया का सहयोग मिलता रहेगा.

 

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने दिया सभी को बधाई

हजारीबाग की रामनवमी जुलूस को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांति और अमन के साथ संपन्न कराने के लिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबाग के सभी अखाड़ाधारी, क्लबों के सदस्यों, आम- आवाम, रामभक्त, सद्भावना से जुड़े लोग, समाजसेवी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, रामनवमी महासमिति के लोग, विभिन्न सामाजिक संगठन और मीडिया के लोगों को बहुत-बहुत बधाई दी. हजारीबाग रामनवमी की परंपरा वर्तमान वर्ष पूरे उत्कर्ष और वैभव पर दिखा और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. झांकियों के अवलोकन के लिए विशाल जनसैलाब भी उमड़ा. 
अधिक खबरें
हजारीबाग में निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का आदेश बेअसर
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 1:34 PM

हजारीबाग में हीट वेव के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिला में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. इस बीच सरकार के आदेश के बावजूद जिले के कई प्रखंडों में कई प्राइवेट स्कूल खुले है.

रघुवर दास का पहाड़ी मंदिर में मनाया गया जन्मदिन, देखें तस्वीरें..
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 1:29 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.

झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन आज, PM ने ट्वीट कर दी बधाई
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 11:51 AM

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के लिए आज, 3 मई का दिन खास है. आज झारखंड के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री अपना जन्मदिन मना रहे है.

PM मोदी के आगमन पर दोपहर 3 बजे से रांची के इस मार्ग पर पूरी तरह से बंद रहेगा परिचालन
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 6:25 AM

PM नरेंद्र मोदी का आज झारखंड में आगमन होगा. वे दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई को राजधानी रांची पहुंचेंगे. वहीं उनके झारखंड आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.

बड़े चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे हेमंत सोरेन, हाईकोर्ट ने दी इजाजत
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 11:37 AM

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने बड़े चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल हो पाएंगे. झारखंड हाई कोर्ट ने इजाजत दे दी है.