दीपावली का त्योहार धनतेरस से प्रारंभ होता है। हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है, जो इस वर्ष 25 अक्टूबर दिन शुक्रवार को है। इस दिन देवताओं के वैद्य धनवन्तरि की पूजा का विधान है। इनकी पूजा से व्यक्ति को आरोग्य और निरोगी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धनवन्तरि को भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है।
दीपावली से दो दिन पूर्व धनतेरस होता है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 25 अक्टूबर को दिन में 04:32 PM से प्रारंभ हो रही है, जो अगले दिन 26 अक्टूबर को दिन में 02:08 PM तक रहेगी। ऐसे में धनतेरस 25 अक्टूबर को होगा।
धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त 04:32 PM से रात्रि तक है। आप चाहें तो 26 अक्टूबर को 02:08 PM तक धनतेरस की खरीदारी कर सकते हैं। धनतेरस के दिन सायंकाल व्याप्त त्रयोदशी में यमराज को दीपदान किया जाता है।