Friday, Mar 29 2024 | Time 02:35 Hrs(IST)
 logo img
खेल


रांची में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच का हिस्सा होंगे धोनी,19 अक्टूबर से होगा मुकाबला!

रांची में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच का हिस्सा होंगे धोनी,19 अक्टूबर से होगा मुकाबला!

भारतीय क्रिकेट कीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने टेस्ट साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और उसके बाद से सीमित ओवर के क्रिकेट खेलते हैं। हालांकि धोनी फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और आईसीसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से किसी भी मैच का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन माना जा रहा है कि धोनी 19 अक्टूबर से रांची में होने वाले इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट मैच का हिस्सा हो सकते हैं।


बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच एमएस धोनी के होम टाउन रांची में 19 अक्टूबर से खेला जाएगा। होम टाउन में मैच होने पर धोनी इस मैच को देखने के लिए रांची के जेएससीए (JSCA) क्रिकेट स्टेडियम में पहुंच सकते हैं। धोनी ने इस बात की सहमति भी दे दी है।


द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ से जब धोनी के मैच में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने के इनकार कर दिया। लेकिन रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शीर्ष अधिकारियों ने पहले ही एमएस धोनी से आग्रह किया है कि वे मैच देखने जरूर आएं और माना जा रहा है कि धोनी किसी एक दिन मैच में पहुंच सकते हैं। जेएससीए के सूत्र ने कहा कि धोनी ने टेस्ट मैच देखने के लिए अपनी सहमति जता दी है।

अधिक खबरें
IPL 2024: MS धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी
मार्च 21, 2024 | 21 Mar 2024 | 4:12 AM

IPL 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी है.

IPL 2024: 22 मार्च से होगा IPL का आगाज, लोकसभा चुनाव के बावजूद भारत में ही होगा पूरा टूर्नामेंट, यहां देखें फ्री आईपीएल
मार्च 19, 2024 | 19 Mar 2024 | 11:33 AM

बस चंद दिनों में क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग ((IPL) का आगाज होने वाला है. इस सीजन का पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और फाफ डु प्लेसिस(Faf du Plessis) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाली है. यह मैच एमए चिदम्बरम स्टेडियम में रात 8 बजे खेला जाएगा.

WPL 2024 Final: Delhi को हराकर RCB ने जीता WPL 2024 का खिताब, खत्म किया ट्रॉफी का 'सूखा
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 7:15 AM

रविवार (17 मार्च) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए महिला प्रीमियर लीग 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bangalore) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इतिहास रच दिया है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. आपको बता दें कि आरसीबी का यह पहला ख‍िताब है.आरसीबी(RCB) पहली बार फाइनल में पहुंची थी. वहीं टीम ने

IPL 2024: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका ! राबिन मिंज IPL से बाहर
मार्च 17, 2024 | 17 Mar 2024 | 2:16 PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024 ) का आगाज 22 मार्च को होने वाला है. लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस और झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रांची के युवा वि

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने आंध्र प्रदेश को 13-0 से हरा जीत के साथ किया टूर्नामेंट में आगाज
मार्च 13, 2024 | 13 Mar 2024 | 6:22 AM

13 से 23 मार्च 2024 तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 14 हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में आज हॉकी झारखंड ने अपने पहले मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश को 13-0 से पराजित कर बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना दिमाग दिखाते हुए आगाज किया है. झारखंड टीम की ओर संगीता कुमारी ने 4 गोल, दीपिका सोरेंग और दीप्ति कुल्लू ने 2-2 गोल तथा सलीमा टेटे, रजनी केरकेट्टा, दीप्ति कुल्लू और निक्की कुल्लू ने एक-एक गोल दागा. बताते चलें कि झारखंड की दीपिका सोरेंग को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला है.