Friday, Apr 26 2024 | Time 10:55 Hrs(IST)
 logo img
  • कौन है पीतल के उत्पादों पर बारीक आर्ट में महारत हासिल करने वाले पद्मश्री बाबुराम यादव ?
  • पलामू: चार बच्चों के पिता ने एक लड़की का किया यौन शौषण
  • पलामू: चार बच्चों के पिता ने एक लड़की का किया यौन शौषण
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में पांच दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट
  • दो परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का आरोप, एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार
  • दो परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का आरोप, एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार
  • संजीवनी से कम नहीं है "बहेड़ा" ! खांसी-जुकाम के साथ थकान और तनाव भी हो जाएगा छू मंतर
  • संजीवनी से कम नहीं है "बहेड़ा" ! खांसी-जुकाम के साथ थकान और तनाव भी हो जाएगा छू मंतर
  • लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण का मतदान आज, जानिए किन-किन सीटों पर हो रही है वोटिंग
  • हजारीबाग: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, सेंट्रल जेल में की छापामारी
  • सिमडेगा में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
  • सिमडेगा में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
  • लोकसभा चुनाव से पहले सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में पुलिस
  • लोकसभा चुनाव से पहले सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में पुलिस
  • चतरा से NDA प्रत्याशी कालीचरण सिंह आज करेंगे नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष होंगे शामिल
मूवी-मस्ती


पुस्तक समीक्षा : सकारात्मकता के द्वार खोलती है ‘मन के द्वार’

पुस्तक समीक्षा : सकारात्मकता के द्वार खोलती है ‘मन के द्वार’

 कविता क्या है? क्या यह अलौकिक होती है और मन की गहराइयों से निकलती है या फिर इसमें कवि मन का शिल्प भी होता है? यह बहस का विषय हो सकता है लेकिन कविता संग्रह ‘मन के द्वार’ में कवि शिव कुमार लोहिया ने स्पष्ट कहा है कि कविताएं उनके मन से निकली हैं और उन्हें पढ़कर इंसान उनके मन के द्वार तक ही नहीं पहुंचता बल्कि कवि पाठकों को मन के अंदर झांकने की अनुमति भी प्रदान करता है. कवि ने नि:संकोच भाव से उन्मुक्त होकर अपने मन के भावों को गढ़ा है. इन कविताओं में बनावट नहीं है. कवि का यह पहला कविता संग्रह है जिसमें उन्होंने कुल 55 कविताओं को स्थान दिया है. आज के दौर में जब समाज से मूल्यों का क्षरण हुआ है और लोग नकारात्मकता की ओर अग्रसर हैं, ऐसे में यह कविता संग्रह उनके लिए प्रेरणा की वजह बन सकती हैं. 


कवि ने पुस्तक की भूमिका में लिखा है -मैं कवि नहीं एक सकारात्मक व्यक्ति हूं. अपनी रचनाओं में कवि ने उसी सकारात्मकता को उतारा है, कवि का यह प्रयास है कि पाठक इससे प्रभावित हो और सकारात्मकता को ग्रहण करे. कवि ने रचनाओं में मानवीय मूल्यों का उल्लेख किया है जैसे - 


अंधकार में अगर दीपक जलाना है 


तो किसी के काम आना


किसी का दर्द मिटाना


गिरे हुए को उठाना


सोते को जगाना


भटके को राह दिखाना


भूखे को खिलाना 


घावों पर मरहम लगाना


कवि अनोखे अंदाज में ईश्वर से संवाद करते भी नजर आते हैं जैसे-


हे प्रभो


आशा है कि आप सकुशल होंगे!


धरती के तथ्य कुछ इस प्रकार हैं-


मानव को मस्तिष्क देकर


स्वतंत्र बना दिया


पर मस्तिष्क के अधीन न रह


मानव ने मस्तिष्क को 


अपने अधीन बना लिया...


कवि हर कविता में आदर्श स्थिति को दिखलाने का प्रयास करते नजर आते हैं-


मरने की फिक्र जिनको है, वे मरने से डरते हैं,


जिंदगी यूं ही गुजर जाती है हाथ मलते मलते


दूसरों के गम को जो अपना बना लेते है और 


खुशियां बांटते रहते हैं, वे मरने से नहीं डरते.


रिश्तों की रोटी को


निस्वार्थ प्रेम की लौ में सेंको


सहृदयता के घृत से चुपड़ कर 


उसे सानंद परोसो.


पुस्तक की प्रस्तावना बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने लिखी है, जिसे आशीवर्चन के रूप में किताब में स्थान दिया गया है. केशरीनाथ त्रिपाठी ने लिखा है कि यह कवि शिव कुमार लोहिया का पहला काव्य संग्रह है, लेकिन कवि ने मुखर होकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. इस संगह में  कवि ने ईश्वर की आराधना, प्रार्थना और उससे जुड़ी अपेक्षाओं को स्थान दिया है. इसमें सामाजिक शिक्षा और प्रेरणा के भाव हैं. 


कविता संग्रह का प्रकाशन कोलकाता के पैरोकार पब्लिकेशंस ने किया है. पुस्तका का मूल्य 150 रुपये है. कवर पेज काफी आकर्षक है और यह प्रेरणा रूपी प्रकाश का संकेत देती प्रतीत होती है. 

अधिक खबरें
Bigg Boss OTT 3: जानें कब ओटीटी पर दस्तक दे रहा 'Bigg Boss OTT 3',  इन कंटेस्टेंट का नाम पर हो रही चर्चा
अप्रैल 09, 2024 | 09 Apr 2024 | 11:19 AM

भले ही बिग बॉस का हर सीजन विवादों से घिरा होता है लेकिन फिर भी यह टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक है. फैंस बेसब्री से Bigg Boss OTT 3 का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि ओटीटी सीजन 3 के प्रीमियर डेट को लेकर नयी अपडेट सामने आई है. हालांकि इसकी आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है इसके साथ ही शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है.

World Cup 2023 में हार पर पहली बार बोले Rohit Sharma, बताई हार की वजह
अप्रैल 07, 2024 | 07 Apr 2024 | 12:47 PM

हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी 19 नवंबर 2023 का जिक्र आते ही भावुक हो जाता है. वहीं रोहित शर्मा ने आज तक इसको लेकर खुलकर बात नहीं की है. लेकिन द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दुसरे एपिसोड में इस बारे में उन्होंने बताया कि उस दिन क्या हुआ था. बता दें, इस एपिसोड में इंडियन क्रिकेटर रोहित शर्मा(Rohit Sharma) और श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer) ने शिरकत की. दोनों ही क्रिकेटर्स इस शो में दिल खोलकर बातें करते नजर

BIG Breaking: अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में एडमिट
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 1:54 AM

BIG Breaking: अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में एडमिट

अमीषा पटेल चेक बाउंस केस:  पैसे देने के लिए तैयार हुई अभिनेत्री
मार्च 06, 2024 | 06 Mar 2024 | 5:33 PM

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल चेक बाउंस मामले के बकाया राशि देने के लिए बुधवार को तैयार हो गए है. उन्होंने ने अजय सिंह से समझौता करने की पेशकश की है. अमिश अजय को 2 करोड़ पचहत्तर लाख रुपए देगी. जिसके बाद कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

प्रेग्नेंट हैं Deepika Padukone, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी खुशखबरी
फरवरी 29, 2024 | 29 Feb 2024 | 10:27 AM

कई दिनों से दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा चल रही थी. लेकिन अब दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंस कर दी है. दीपिका की डिलिवरी सितंबर 2024 में होगी.