Thursday, May 2 2024 | Time 06:38 Hrs(IST)
 logo img
  • पीएम नरेंद्र मोदी का सिसई प्रखण्ड में आगमन को लेकर जोर शोर से तैयारी
  • पीएम नरेंद्र मोदी का सिसई प्रखण्ड में आगमन को लेकर जोर शोर से तैयारी
झारखंड » रांची


तमाड़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम में धर्म पत्नी संग शामिल हुए पूर्व मंत्री राजा पीटर

तमाड़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम में धर्म पत्नी संग शामिल हुए पूर्व मंत्री राजा पीटर

अमित दत्ता/न्यूज11 भारत


बुंडू/डेस्कः बंगाल के प्रसिद्ध लोकगायक बादल पाल और विकास महतो के द्वारा रविवार को सारजमडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दोनों ने अपनी लोकगीत से अपनी गायकी का जलवा बिखेरा. कार्यक्रम में तमाड़ के पूर्व विधायक राजा पीटर और उनकी धर्मपत्नी आरती पीटर शामिल हुए. आयोजन समिति के पदाधिकारी मुखिया धनसिंह मुण्डा, लखिन्द्र सेठ, विश्राम सेठ सुभाष सेठ अनंत सेठ प्रभुदयाल सेठ, सदानंद सेठ, सोनाराम सेठ, उमेश प्रजापति, सुमंतो सेठ के द्वारा पूर्व मंत्री राजा पीटर और उनकी धर्मपत्नी का जोरदार स्वागत किया गया.

 

मंच से दोनों ने लोगों को संबोधित किया. राजा पीटर ने कहा कि मैं आपका सेवक आपका भाई आपका बेटा आप सबों को नवरात्र और रामनवमी की बधाई देता हूं. आपलोग लोकगायक बादल पाल विकास महतो के गायकी का लुत्फ उठाइए. साथ ही उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी.

 

मंच पर कांग्रेस के तमाड़ विधानसभा अध्यक्ष नीतीश पांडे जीप सदस्य दिलीप सेठ, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजय सेठ, आशीष पांडे, सत्यनारायण मुण्डा, प्रवीण गुप्ता, शिवनंदन प्रमाणिक, रुपेश सेठ, मांडर सेठ, सनातन स्वांसी सहित कई लोग मौजूद थे.
अधिक खबरें
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में दो अपराधी गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 3:05 AM

खलारी थाना क्षेत्र से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां दो अलग-अलग घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

Amity यूनिवर्सिटी झारखंड ने किया 'मतदान का अधिकार' पर जागरूकता सत्र सफलतापूर्वक आयोजित
अप्रैल 30, 2024 | 30 Apr 2024 | 9:08 AM

एमिटी यूनिवर्सिटी में मताधिकार को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया, एमिटी यूनुवर्सिटी झारखंड के माननीय संस्थापक अध्यक्ष औऱ चांसलर के द्वारा अपने मिशन और दृष्टिकोण को ध्यान में रख कर हाल ही में एक विस्तृत कार्यक्रम आयोजित किया गया, यह आयोजन एमिटी लॉ स्कूल की कानूनी सहायता समिति के द्वारा आयोजित किया गया.

4 मई को झारखंड दौरे पर आएंगी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 1:23 AM

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण झारखंड दौरे पर आएंगी. वे 4 मई को राजधानी रांची में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.