Saturday, May 18 2024 | Time 21:50 Hrs(IST)
 logo img
  • आरटीसी स्कूल एवं इंटर कॉलेज में बेहतर परिणाम लाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
  • कई देशों में बैन होने के बाद नेपाल ने भी लगाया Everest और MDH के मसालों पर प्रतिबंध
  • कई देशों में बैन होने के बाद नेपाल ने भी लगाया Everest और MDH के मसालों पर प्रतिबंध
  • अगर आप भी चाहते हैं आपके पास धन की नहीं हो कमी, तो अपनाएं वास्तु-शास्त्र के ये टिप्स
  • CRPF के हवलदार ने खाया जहर, पारस अस्पताल में चल रहा इलाज
  • CRPF के हवलदार ने खाया जहर, पारस अस्पताल में चल रहा इलाज
  • ED की पूछताछ के दौरान बिगड़ी आलमगीर आलम की तबीयत, जानिए किन सवालों का कर रहे सामना
  • ED की पूछताछ के दौरान बिगड़ी आलमगीर आलम की तबीयत, जानिए किन सवालों का कर रहे सामना
  • नशे की तस्करी करने वाले गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 7 क्विंटल डोडा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
  • नशे की तस्करी करने वाले गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 7 क्विंटल डोडा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
  • राजधानी रांची में 4 जून तक लागू रहेगा धारा 144, धरना, जुलूस व सभा करने पर रहेगा प्रतिबंध
  • राजधानी रांची में 4 जून तक लागू रहेगा धारा 144, धरना, जुलूस व सभा करने पर रहेगा प्रतिबंध
  • मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, जानिए मतदान के दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
  • बिहार में चौंकाने वाली घटना, जीजा-साली ने पुलिस लॉकअप के अंदर लगाई फांसी
  • JSCA की ओर से आयोजित बी टूर्नामेंट में घाटशिला रूरल ब्लू टीम बनी चैंपियन
झारखंड » हजारीबाग


गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माता जी अपने संघ के साथ 5 मई को संवेद शिखर में मंगल प्रवेश करेंगी

गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माता जी अपने संघ के साथ 5 मई को संवेद शिखर में मंगल प्रवेश करेंगी
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क:-गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माता जी अपने संग के साथ पांच मई‌ को पारसनाथ स्थित शम्वेद शिखर में मंगल प्रवेश करेंगी. यह यात्रा 14 फरवरी को  बलिया, उदयपुर से माताजी के निर्देशन में नौ आर्यिका के संघ साथ  शाश्वत तीर्थ की वंदना हेतु प्रारंभ हुई थी. तीर्थवंधन महा अभिनंदन की यह यात्रा बिजोलिया, चांदखेड़ी, सोनागिरी, अयोध्या, बनारस आदि तीर्थ स्थलों में विराजित भगवान महावीर जी का दर्शन करते  हुए सम्वेद शिखर में पहुंचेगी. 

 

इस यात्रा में गुरुवार श्री दयासागर जी महाराज की शिष्या गणिनी प्रज्ञामति माताजी सम्मिलित हैं. तीर्थवंधन महा अभिनंदन  यात्रा में ध्यानोदय क्षेत्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश जी गोदावत जी साथ साथ चल रहे हैं.

 

गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माता जी का कुछ वर्ष हजारीबाग में चातुर्मास हुआ संपन्न था.  सुप्रकाशमति माता जी जैन धर्म की एक प्रमुख गणिनी आर्यिका हैं. माता जी जैन धर्म व जैन दर्शन की एक प्रखर वक्ता हैं. उनके प्रवचन कार्यक्रम में काफी संख्या में  जैन धर्मावलंबियों  सहित विभिन्न धर्मों के लोग भी सम्मिलित होते हैं. हजारीबाग में चातुर्मास के दौरान हजारीबाग के तत्कालीन एस.पी गुप्तेश्वर पांडेय सहित विभिन्न धर्मो के प्रमुख लोग उनके प्रवचन कार्यक्रम  जुटा करते थे.

 

गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माता जी, गणिनी प्रज्ञामति माताजी एवं संघस्थ तीर्थ वंधन यात्री गणों के हजारीबाग जिले के बरही में मंगल प्रवेश पर हजारीबाग जैन समाज के कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार  जैन टोंग्या, प्रेम टोंग्या,संगीता जैन , एकता जैन, तनिष्का जैन आदि ने भव्य स्वागत किया. पांच मई को भी ये सभी धर्मानुरागी  गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति  माता जी एवं तीर्थवंदन में शामिल सभी  तीर्थ यात्रियों के सम्वेद शिखर में मंगल प्रवेश कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. हजारीबाग जैन समाज के कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार जैन टोंग्या ने कहा कि गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माता जी सहित तीर्थ यात्रियों के दर्शन से मन में असीम शांति मिलती है. सम्वेद शिखर में मंगल प्रवेश के उस दृश्य को देखने के लिए हम सभी लालायित हैं.
अधिक खबरें
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने झोंकी ताकत, निकाली विशाल बाइक रैली, उमड़ा समर्थकों का सैलाब
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 7:11 PM

हजारीबाग लोकसभा का चुनाव पांचवे चरण में आगामी 20 मई को होना है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में हजारीबाग शहर में विशाल बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया. विशाल बाइक रैली की विधिवत शुरुआत भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल की उपस्थिति में शहर के कानी बाज़ार स्थित मुनका बगीचा के समक्ष हुई जहां मनीष जायसवाल खुद बाइक पर सवार होकर भाजपा झंडा लहराते हुए दिखे.

हजारीबाग में आधा दर्जन मतदान केंद्रों में दिखेगी झारखंड के आकर्षक व पर्यटन स्थलों की झलक
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 6:58 PM

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर डीसी नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता किया. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए देसी नैंसी सहाय कहा कि हजारीबाग जिला अंतर्गत आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन से संबंधित कुल 03 मामले प्रकाश में आए हैं जिसमे बरही प्रखंड से दो एवं सदर प्रखंड से एक मामला प्रकाश मे आया है.

मिशन लाइफ के तहत कोबरा वाहिनी 203 ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाला साइकिल रैली
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 6:42 PM

पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने को लेकर केंद्रीय सुरक्षा सीमा बल की टुकड़ी इकाई कोबरा वाहिनी 203 द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया. माय लाइफ मिशन जो की भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है, जिसे 06 मई से 05 जून (पर्यावरण दिवस) तक चलाया जा रहा है.

चुनावी आचार संहिता के कारण हजारीबाग का कारोबार बुरी तरह प्रभावित
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 3:59 PM

हजारीबाग/डेस्क: चुनावी आचार संहिता के कारण जिले का व्यवसाय जगत बुरी तरह प्रभावित हो गया है.

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में दो बैलेट यूनिट से कराई जाएगी वोटिंग
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 3:13 PM

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में दो बैलेट यूनिट से मतदान कराया जायेगा. निर्वाचन आयोग को ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि इस संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा है. यहां से कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में जीत किए ताल ठोक रहे. हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल और इंडी गठबंधन प्रत्याशी जेपी पटेल के बीच ही है.