क्राइमPosted at: अक्तूबर 15, 2019 बिना लैंड किये गो-इण्डिगो विमान वापस कोलकाता लौटा, क्रू-मेंबर से उलझे यात्री
दूसरे विमान से साढ़े तीन घंटों के बाद यात्रियों को भेजा गया रांची
खूंटी : कोलकाता से रांची आने वाली गो-इण्डिगो विमान के यात्री मंगलवार को परेशान रहे. कई यात्रियों के होश उड़ गए थे. मामला दोपहर का है जब साढ़े ग्यारह बजे गो-इण्डिगो विमान यात्रियों को कोलकाता से लेकर रांची आ रही थी. विमान रांची लैंड करने से कुछ देर पूर्व हवा में एक ही स्थान पर चक्कर लगाता रहा और यात्रियों को विमान में तकनीकी खराबी का कारण बतलाकर वापस कोलकाता विमान को लैंड कराया गया.
विमान में लगभग डेढ़ सौ यात्री कोलकाता से रांची के लिए उड़ान भरे थे. विमान में अचानक आयी तकनीकी खराबी से यात्री परेशान रहे और विमान के सह-कैप्टन और क्रू-मेंबर से उलझ गये. विमान में सवार यात्री के मुताबिक कई वृद्ध यात्रियों के होश उड़ गए थे. किसी तरह यात्रियों को समझ बुझाकर विमान कोलकाता वापस लैंड कराया गया और दूसरे विमान से यात्रियों को सुरक्षित रांची साढ़े तीन घण्टे बाद पहुंचाया गया.