Thursday, May 2 2024 | Time 06:50 Hrs(IST)
 logo img
  • पीएम नरेंद्र मोदी का सिसई प्रखण्ड में आगमन को लेकर जोर शोर से तैयारी
  • पीएम नरेंद्र मोदी का सिसई प्रखण्ड में आगमन को लेकर जोर शोर से तैयारी
झारखंड


हजारीबाग: विजया दशमी के दिन सांसद ने महिलाओं को बांटे शस्त्र

देवी की पूजा और नारी का सम्मान हमारी परंपरा : अन्नपूर्णा
हजारीबाग: विजया दशमी के दिन सांसद ने महिलाओं को बांटे शस्त्र
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: विजयादशमी के दिन इचाक प्रखंड के नया काली मंडा परिसर में शस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व पुराना इचाक पंचायत की मुखिया किरण देवी और समाज सेवी रविशंकर उर्फ भोला ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह सांसद और भाजपा प्रत्याशी अन्नपुर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, जिप सदस्या कुमकुम देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, अभिमन्यु प्रसाद व मुखिया किरण देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. तत्पशचात मुखिया किरण देवी ने सांसद और विधायक को गदा भेंट कर सम्मानित किया. इससे पूर्व दर्जनों महिलाओं ने महारानी लक्ष्मीबाई का वेश धारण कर  मोटरसाइकिल रैली निकाली, जो कार्यक्रम स्थल से इचाक बाज़ार, अंबेडकर चौक, थाना रोड, कुटुम सुकरी होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा. इस दौरान आयोजक कमेटी द्वारा प्रखंड के सात अखाड़े के पदाधिकारियों के बीच 300 शस्त्र का वितरण किया गया.

 

 

 

मौके पर मुख्य अतिथि ने आयोजक कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि नारी शक्ति की पूजा हमारी परंपरा और संस्कृति में शामिल रही है. नारी का सम्मान ही सनातन की सबसे बड़ी पूजा है. जिस प्रकार देवी की पूजा मंदिरों में करते हैं, उसी प्रकार घर की देवी को भी सम्मान दें. विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए. जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से लोग धर्म के प्रति उत्साहित होते है. कार्यक्रम को जिप सदस्या कुमकुम देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता,  अभिमन्यु प्रसाद ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि बसन्त नारायण सिंह ने कियामौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष सोनी, सिंह, विधायक प्रतिनिधि सचिदानंद अग्रवाल, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, पंसस मुकेश उपाध्याय, भाजपा नेता शिवकुमार सिंह, संजय यादव, अजीत बक्शी, प्रकाश राम चंद्रवंशी, सरदार कर्णवीर सिंह,  नवलेश कुमार, बिट्टू विश्वकर्मा, शंकर सोनी, उमेश रवाणी, मेघनाथ कुशवाहा, मनोज सोनी, आशीष सोनी और संदीप सोनी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे.
अधिक खबरें
पीएम नरेंद्र मोदी का सिसई प्रखण्ड में आगमन को लेकर जोर शोर से तैयारी
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 6:34 AM

गुमला जिला अंतर्गत, प्रखण्ड सिसई के बरगांव रोड स्थित, मैदान पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है. शनिवार 4 मई को सिसई में प्रधानमंत्री मोदी आ रहे है. प्रखण्ड सिसई में पीएम का आगमन को लेकर, सिसई वासी काफी खुश है.

पुलिस को चकमा देकर जनसभा से फरार हुए जयराम महतो
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:42 AM

रांची पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार हो गए है. बता दें, गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद रांची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. और उनके द्वारा जनसभा को संबोधित करने की अनुमित मांगने पर पुलिस ने उसे यह परमिशन दी थी. लेकिन..

ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.