Thursday, May 2 2024 | Time 03:43 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


देवघर के त्रिकुट पर्वत पर रोपवे हादसा मामले में हाईकोर्ट के स्वतः संज्ञान पर हुई सुनवाई

देवघर के त्रिकुट पर्वत पर रोपवे हादसा मामले में हाईकोर्ट के स्वतः संज्ञान पर हुई सुनवाई
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः देवघर में रोपवे दुर्घटना से तीन लोगों की मौत मामले में हाईकोर्ट के स्वतः संज्ञान पर आज सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि हादसे को लेकर जो एफआईआर हुई है उसपर अबतक क्या कार्रवाई हुई है. और रोपवे संचालित करने वाले कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में क्या निर्णय लिया गया है. 

 


 

मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार को शपथ पत्र दाखिल कर जानकारी देने का निर्देश दिया. इसपर राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि त्रिकूट पर्वत पर रोपवे हादसे की जांच चल रही है. जांच में रोपवे संचालित करने वाली कंपनी दोषी पाया गया है जिसके खिलाफ जिम्मेदारी तय की जा रही है. इस हादसे को लेकर FIR भी दर्ज कराई गई है. अब मामले में अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी. आपको बता दें, अप्रैल 2022 में त्रिकुट पर्वत पर रोपवे में बड़ी दुर्घटना घटी थी. जिसमें 3 लोगों की जान चली गई थी. मामले पर हाईकोर्ट में स्वतः संज्ञान लिया था.

 
अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 2:01 AM

जयराम महतो गिरफ्तार हो गए है. उन्हें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी