Thursday, Mar 28 2024 | Time 21:30 Hrs(IST)
 logo img
  • गुड फ्राइडे को छुट्टी के दिन भी खुला रहेगा सिमडेगा बिजली ऑफिस
  • BJP और AJSU के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति
  • जल नल योजना में अब तक सोलर जलमीनार भी लगा मोटर
  • किसी उम्मीदवार पर धार्मिक या जातिगत टिप्पणी की तो,आदर्श आचार संहिता के तहत होगी कार्रवाई
  • मतदान केंद्रों पर उपलब्ध होने वाले एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं) का करें व्यापक प्रचार–प्रसार सचिव
  • JMM में वह सम्मान नहीं मिला जिसकी मैं हकदार थी- सीता सोरेन
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची पहुंचे तमाड़, लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश
  • ईश्वर की शरण में तलाश रहे जीत की राह लोकसभा के प्रत्याशी
  • CBSE 10th Result: जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, जानें समय और तारीख
  • CBSE 10th Result: जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, जानें समय और तारीख
  • इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
  • इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
  • कुणाल षाड़ंगी की होगी घर वापसी, आज JMM में होंगे शामिल
  • पटमदा के गोबरघुसी पंचायत में चुड़ुबुड़ू पहाड़ पर मिली अधजली अज्ञात लाश
  • उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अगुवाई में, लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में औचक निरीक्षण
राजनीति


कैसे होगा सरकार के साथ संगठन विस्तार? हेमंत सरकार तय करेगी गठबंधन का भविष्य

कैसे होगा सरकार के साथ संगठन विस्तार? हेमंत सरकार तय करेगी गठबंधन का भविष्य
रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार गठबंधन दलों के राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करेगी. पहली बार संसदीय राजनीति में जेएमएम और कांग्रेस के संख्या बल ने संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती की चुनौती पेश कर दी है. राजद जैसे सहयोगी दल को भी संगठन के मोर्चे पर फिर एक बार उठ खड़े होने की संभावना बढ़ा दी है.

चुनावी परिणाम ने बदल दिया कई दलों का संसदीय इतिहास


झारखंड विधानसभा के चुनावी परिणाम ने कई दलों के संसदीय इतिहास को बदल कर रख दिया. जेएमएम की टिकट पर 30 और कांग्रेस की टिकट पर 16 विधायकों का चुनाव जीतना इस संसदीय इतिहास का ताजा उदाहरण है. राजद का भी शून्य से पीछा छुटना और एक विधायक जीतने के साथ बेहतर प्रदर्शन करना इसका उदाहरण है. गठबंधन दलों की इस बड़ी जीत के बाद हेमंत सोरेन सरकार के काम-काज पर जेएमएम, कांग्रेस और राजद का राजनीतिक भविष्य टिका है. मतलब सरकार पर रहते हुए संगठन विस्तार और उसकी मजबूती का ये बेहतर अवसर होगा और चुनौती भी. 


सांगठनिक मोर्चे पर कांग्रेस का हाथ अभी मजबूत होना बाकि


झारखंड की राजनीति में जेएमएम का संगठन और उसके राजनीति का स्टाईल दूसरे दलों से जुदा है. जेएमएम की मौजूदा जीत भी इसी का अहम हिस्सा है. राष्ट्रीय राजनीति में लगातार ढलान के बाद झारखंड में कांग्रेस का उभार संगठन के लिये एक बेहतर संदेश है. यह पहला मौका है जब कांग्रेस के हिस्से में 16 सीटें आई और कांग्रेस का हाथ झारखंड में पहले से ज्यादा मजबूत हो गया. हालांकि सांगठनिक मोर्चे पर कांग्रेस का हाथ अभी मजबूत होना बाकि है और कांग्रेस को संगठन के मोर्चे पर काफी मेहनत करनी होगी. 


राजद के अंदर टूट के बाद गठबंधन की जीत संगठन की लिये संजीवनी


झारखंड में राजद के अंदर टूट के बाद गठबंधन की जीत को संगठन की लिये संजीवनी के तौर पर देखा जा रहा है. राजद ने गठबंधन के तहत 7 सीट पर चुनाव लड़ते हुए भले ही एक सीट पर जीत हासील की हो, पर गठबंधन धर्म का पालन करते हुए हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में राजद को उसका हिस्सा जरूर मिला. अब राजद इस एक सीट और मंत्रिमंडल के एक बर्थ के साथ पूरे प्रदेश में लालटेन की लौ जलाने की जुगत में जुट गई है. सामाजिक समीकरण और वोटों के ध्रुवीकरण के लिहाज से ये राजद के लिये बहुत बड़ी चुनौती भी नहीं, पर अपनी पुरानी पहचान बनाने के लिये राजद को राजनीति के मैदान में काफी पसीना बहाना होगा.

 

वैसे तो राजनीति का ये इतिहास रहा है कि जब कभी भी कोई दल सत्ता में आती है, संगठन उसका कमजोर पड़ने लगता है. हेमंत सोरेन सरकार में अब ये देखना दिलचस्प होगा की जेएमएम, कांग्रेस और राजद का संगठन सत्ता में रहते हुए पहले के मुकाबले और ज्यादा मजबूत होती है या सत्ता के घमंड में अपनी पहचान को खो देती है. 

 

 

अधिक खबरें
BJP में शामिल होने के बाद Sita Soren पहली बार पहुंची रांची, हुआ जोरदार स्वागत
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 1:27 PM

बीजेपी में शामिल होने के बाद सीता सोरेन पहली बार रांची पहुंची है. उनका स्वागत के लिए भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा बीजेपी के कई कार्यकर्ता और नेता भी एयरपोर्ट में मौजूद है.

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 1:16 AM

जमशेदपुर संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं. कांग्रेस और झामुमो के पदाधिकारी उम्मीदवार का ऐलान होने का इंतजार कर रहे हैं. अभी तक आधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं हो पाया है कि जमशेदपुर संसदीय सीट पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी. लेकिन, माना जा रहा है कि इस मामले में झामुमो का पलड़ा भारी है.

पुराने तेवर में लौटे TMC नेता यशवंत सिन्हा, सोशल मीडिया में हो गए सक्रिय, विरोधियों को दी चेतावनी
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 10:53 AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया पर कभी इतना एक्टिव नहीं रहें, जितना अब उन्हें देखा जा रहा है. परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा आज से नहीं पिछले कई सालों से सोशल मीडिया में सक्रिय रही हैं. उनके फेसबुक एकाउंट से ही लोगों को उनके पति यानी यशवंत सिन्हा के बाबत थोड़ी-बहुत जानकारी मिलती रही थी.

पुराने तेवर में लौटे TMC नेता यशवंत सिन्हा, सोशल मीडिया में हो गए सक्रिय, विरोधियों को दी चेतावनी
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 10:53 AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया पर कभी इतना एक्टिव नहीं रहें, जितना अब उन्हें देखा जा रहा है. परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा आज से नहीं पिछले कई सालों से सोशल मीडिया में सक्रिय रही हैं. उनके फेसबुक एकाउंट से ही लोगों को उनके पति यानी यशवंत सिन्हा के बाबत थोड़ी-बहुत जानकारी मिलती रही थी.

बिहार और झारखंड में कांग्रेस–RJD के अब तक गठबंधन की गांठ के उलझन का सार
मार्च 26, 2024 | 26 Mar 2024 | 1:23 PM

बिहार में 2024 में इंडिया गठबन्धन का भविष्य 2009 जैसा तो नहीं होने जा रहा! इंडिया गठबन्धन में दूरी इतनी बढ़ गयी है कि, गठबन्धन टूटने की कगार पर आ गया है. अगर सोनिया-लालू के स्तर पर बात नहीं हुई तो फिलहाल दोनों दलों के बातचीत कर रहे नेताओं ने अपने अपने आलाकमान को कह दिया कि हम इससे ज़्यादा नहीं झुक सकते, अकेले-अकेले लड़िये.. तनाव बहुत बढ़ गया है. क्योंकि, लालू की धमकी के बाद खरगे अल्टीमेटम दे चुके हैं.