झारखंड » सरायकेलाPosted at: मई 02, 2024 आजसू के केंद्रीय महासचिव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता रांची के लिए हुए रवाना
संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क:-रांची लोग सभा के भाजपा सांसद संजय सेठ का आज नॉमिनेशन होना है इसी को लेकर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों में भाजपा समर्थक आजसू कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना होते नजर आए. इसी कड़ी में आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो अपने दल बल के साथ रांची के लिए रवाना हुए.इसी बीच उन्होंने पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सांसद उम्मीदवार संजय सेठ को आजसू का पूरा समर्थन है और ईचागढ़ का जनता उन्हें दोबारा सांसद के रूप में लोकसभा भारी मतों से विजय कर भरजेगी.वही पत्रकारों से वार्ता के बाद वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ रांची रवाना हुए.