प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: पति की बीमारी के नाम पर एक शातिर महिला ने ग्रामीण महिलाओं से 70 लाख रुपए की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ठगी की शिकार सभी महिलाएं ग्रामीण है. यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित महिलाओं को खुद के ठगे जाने का एहसास हो गया और पीड़ित महिलाओं ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. ठग महिला सपरिवार भूमिगत हो गई है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. मामला जिले के विष्णुगढ़ थाने का है.
जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ थाने में सौपे गए आवेदन में विष्णुगढ़ प्रखंड के ग्राम रमुआ की रहने वाली महिला शीला कुमारी, पति अर्जुन प्रसाद ने कहा है कि ग्राम रमुआ में कई महिलाएं मिलकर समूह को चलातीं हैं. महिलाओं के द्वारा संचालित इस महिला समूह में कई अन्य महिलाओं के अलावा एक और महिला सदस्य जिसका नाम डेजी सिन्हा, पति राजकुमार सिन्हा भी इस समूह से जुड़ी हुई है. महिला सदस्य डेजी सिन्हा, अपने पति राजकुमार सिन्हा के गंभीर बीमारी का इलाज का बहाना बनाकर महिला समूह से रुपए की मांग की. उक्त महिला जिसका नाम डेजी सिन्हा ने महिला समूह को आश्वासन दिया कि कुछ दिनों के बाद वह लिए गए रूपए को महिला समूह को लौटा देगी. उसके झांसें में आकर शीला कुमारी, पति अर्जुन प्रसाद, रमुआ निवासी ने अपनी बेटी के भविष्य के लिए रखे गए रूपए समेत महिला समूह एवं माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से लोन लेकर उस महिला को आठ लाख रुपए दे दिए. लेकिन बीते 30 अप्रैल, 2024 दिन मंगलवार को पता चला कि वह महिला अपने परिजनों के साथ अपना घर-बार छोड़कर रफूचक्कर हो गई है. इतना हीं नहीं परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल के स्वीच ऑफ है.
इसकी जानकारी पाकर उक्त महिला के घर पहुंचीं तो देखा कि वहां पर ग्राम रमुआ की विभिन्न महिला समूहों की महिलाएं मौजूद है. स्थल पर मौजूद सभी महिलाओं ने अलग-अलग से अपनी ठगी का खुलासा किया. जिसमें ज्योति देवी, पति यशवंत कुमार, ग्राम रमुआ से 8 लाख रुपए, यशोदा देवी, पति सुधीर कुमार, रमुआ से 4 लाख रुपए, मालती देवी, पति संजय कुमार, रमुआ से 3 लाख, 60 हजार रुपए, रीना देवी, पति अजय कुमार, रमुआ से 2 लाख रुपए, उर्मिला देवी, पति मुकेश साव, रमुआ से 3 लाख रुपए, सुनीता देवी, पति सुखदेव प्रसाद, रमुआ से 4 लाख रुपए, सीमा देवी, पति अजय कुमार, रमुआ से 8 लाख रुपए, रुपा देवी, पति रवि कुमार से 4 लाख रुपए, सीता देवी, पति स्व० भगवान दास, से 1 लाख रुपए, सीमा देवी, पति पवन कुमार से 1 लाख 50 हजार रुपए, प्रीति देवी, पति राम साव से 1 लाख रुपए, पार्वती देवी, पति चरकू यादव, ग्राम रमुआ से 2 लाख रुपए, प्रमिला देवी, पति संतोष साव, ग्राम रमुआ से 1 लाख रुपए, चिंता देवी, पति जगरनाथ साव, ग्राम रमुआ से 1 लाख रुपए, पुष्पा देवी, पति दिलीप साव, ग्राम रमुआ, 7 लाख रुपए, द्रौपदी देवी, पति व्दारिका प्रजापति, ग्राम रमुआ से 1 लाख रुपए, पूनम देवी, पति बंधु मिस्त्री, ग्राम रमुआ से 2 लाख, 50 हजार रुपए, रीता देवी, पति दीपक ठाकुर, ग्राम रमुआ से, 2 लाख रुपए, मसोमात आरती, पति स्वर्गीय नारायण साव, ग्राम रमुआ से, 1 लाख रुपए, तेतरी देवी, पति व्दारिका तुरी, ग्राम रमुआ से 1 लाख रुपए, गीता देवी, पति छोटू साव, ग्राम रमुआ से, 2 लाख रुपए, निर्मला देवी, पति शिव प्रसाद लाहकार, ग्राम रमुआ से 2 लाख रुपए, मंजू देवी, पति गुलचंद प्रजापति, ग्राम रमुआ से 1 लाख रुपए, एवं बबीता देवी, पति संतोष कुमार सिंह, ग्राम रमुआ से, 1 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है. इधर विष्णुगढ़ थाने की पुलिस सौपे गए आवेदन के आधार पर इस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है.