Sunday, May 5 2024 | Time 04:57 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » दुमका


24 सालों के झारखंड में झामुमो ने सिर्फ किया लूट और खसोट, इसलिए आई भाजपा में : सीता सोरेन

24 सालों के झारखंड में झामुमो ने सिर्फ किया लूट और खसोट, इसलिए आई भाजपा में : सीता सोरेन
के एन यादव/न्यूज 11 भारत

दुमका/डेस्क:-मसलिया प्रखंड के मसानजोर पंचायत के  बेदियाचक गांव में शनिवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुपलाल सोरेन ने किया. बेदियाचक गांव में पहली बार आये सीता सोरेन का आदिवासी रीति रिवाज के तहत लौटा पानी के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि मैं पूर्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा में थी. मैंने इतने सालों में देखा कि जिस गति से झारखंड के 24 सालों के दरम्यान विकास होना चाहिए था वह नहीं हो पाया. स्व० दुर्गा सोरेन जी का दिसोम गुरुजी का का सपना था कि झारखंड अलग होने के बाद चहुंओर विकास हो लेकिन ठीक इसके विपरीत लूट खसोट होना शुरू हो गया है. गुरुजी जब तक स्वस्थ थे उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक कर झारखंड को अलग राज्य बनवाया . लेकिन विकास के मामले में हम पिछड़ते चले गए. धीरे धीरे पार्टी में दलालों का कब्जा हो गया. झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य होने के बाबजूद भी झामुमो ने उजाड़कर रख दिया. वर्तमान समय मे जल जंगल जमीन की लूट भी जारी है. और अपना विकास में लगा हुआ है. पार्टी की ये स्थिति को देखकर मोदी जी के परिवार में आ गए हैं. मुझे एक बार मौका दें मैं यहां के लोगों का क्षेत्र का विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा. क्षेत्र में शिक्षा की कमी विद्यालयों में शिक्षकों की घोर कमी है. बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. रिक्तियां ही रिक्तियां हैं झामुमो नियुक्ति का वर्ष कहकर लोगों से झूठे वादे करते रहे लेकिन पांच सालों में शिक्षकों की कमी तक को पूरा नहीं कर पाए. मुझे आप सब आशीर्वाद दें इन सभी समस्याओं को सदन पटल पर रखकर दूर करने का प्रयास करूंगी. मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेश चंद्र मंडल, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुपलाल सोरेन,ग्राम प्रधान उसिल सोरेन, चांदसोना बास्की, हेमकांत सोरेन, लालटू हांसदा, देवीसन टुडु, बलदेव हांसदा,सोहागिनी मरांडी, राजकिशोर हांसदा अजित हेम्ब्रम, ईमेली कुमारी मुर्मू आदि उपस्थित रहे.
अधिक खबरें
झारखंड को झामुमो बनाना चाहता है लूटखण्ड इसलिए भाजपा में आई: सीता सोरेन
अप्रैल 30, 2024 | 30 Apr 2024 | 3:00 PM

सलिया प्रखंड के पश्चिमी भाजपा मंडल बसमता के ससीतपहाड़ी क्रेशर मैदान में मंगलवार को मंडल अध्यक्ष नरेश चंद्र मंडल की अध्यक्षता में सातों मोर्चा की बैठक आहूत की गई.

ट्रेलर की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 11:22 AM

जामताड़ा- दुमका मुख्य मार्ग के मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरजोरिया मोड़ के पास एक ट्रेलर की चपेट में आने से गोलपुर गांव के एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है.

मसलिया के ईंट भट्ठों में बाल मजदूरों से कराया जा रहा है काम
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:21 PM

नन्हे हाथों को कठोर काम करते देखकर लोगों का हृदय द्रवित हो जाना चाहिए मगर ऐसा होता नहीं है

अंबा हरिजन टोला में चार चापाकल खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत कराने की उठायी मांग
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:14 PM

मसलिया प्रखंड़ क्षेत्र अंतर्गत गुमरो पंचयात के आम्बा गांव हरिजन टोला में चापानल बंद रहने से ग्रामवासियों को पेयजल सहित घरेलू कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

आमगाछी राशिपाड़ा में जलमीनार खराब, ग्रामीण ने जल्द ठीक करने की उठाई मांग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:43 PM

मसलिया के आमगाछी ग्राम पंचायत अंतर्गत रासिपाड़ा के जलमीनार खराब रहने से जल संकट गहराया है. विगत आठ माह से जलमीनार खराब है,