Friday, Mar 29 2024 | Time 14:51 Hrs(IST)
 logo img
  • झुमरी तिलैया बाईपास में निर्माणाधीन फोरलेन से वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही लोगों को परेशानी
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
राजनीति


रांची में तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार, कहा- वे और उनका परिवार डरने और झुकने वाला नहीं

रांची में तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार, कहा- वे और उनका परिवार डरने और झुकने वाला नहीं
रांची : युवा राजद की जन आक्रोश रैली में तेजस्वी यादव ने झारखंड की रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि डबल इंजन में एक इंजन भ्रष्टाचार और दूसरा अपराध में डूबा है. लालू प्रसाद को राजनीतिक साजिश के तहत बाहर आने से रोका जा रहा है. लिहाज़ा, आगामी विधानसभा चुनाव में जनता रघुवर सरकार को सबक सिखाएगी. महागठबंधन के तमाम दल एकजुट हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी मिलकर अपना दमखम दिखाएंगे.

 

झारखंड की डबल इंजन की सरकार में एक इंजन अपराध और दूसरा भ्रष्टाचार में डूबा है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद की जन आक्रोश रैली के माध्यम से रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 19 से 16 साल भाजपा ने झारखंड में शासन किया है और आज झारखंड की गरीबी और भूखमरी के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. 

 

साजिश के तहत उनके पिता लालू प्रसाद को जेल से बाहर नहीं आने दिया जा रहा

उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत उनके पिता लालू प्रसाद को जेल से बाहर नहीं आने दिया जा रहा है. इतना ही नहीं उनके परिवार के सदस्यों को भी लालू से मिलने की इजाजत नहीं मिल रही है. तेजस्वी यादव ने हुंकार भरते हुए कहा कि वे और उनका परिवार डरने वाला नहीं है. सरकार चाहे लाख साजिश कर ले लेकिन वे लोग झुकने को तैयार नहीं हैं. 

 

रांची के हरमू मैदान में आयोजित राजद की जन आक्रोश रैली में लगभग सभी जिलों से पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे. युवा राजद के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पूर्व विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए. जन आक्रोश रैली में शिरकत करने पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह रैली मील का पत्थर साबित होगी. झारखंड की जनता वर्तमान सरकार से से ऊब चुकी है. लिहाजा महागठबंधन एक विकल्प देने के लिए तैयार है. 

 


 

बिहार सरकार पर भी जमकर निशाना साधा

जन आक्रोश रैली के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के पास बिहार में मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है. दूसरी तरफ जदयू भी अपने दम पर सरकार चलाने की हैसियत नहीं रखती है. लिहाजा, बिहार में बैसाखी की सरकार चल रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि, पिछले दिनों नितीश कुमार झारखंड आए थे उन्होंने भी इस बात को माना कि रघुवर सरकार में विकास के कार्य नहीं हुए हैं. ऐसे में साफ है कि, बिहार में जिस दल के साथ भाजपा सरकार चला रही है उस पार्टी ने भी झारखंड के विकास कार्यों पर सवाल खड़े किए हैं.
अधिक खबरें
हजारीबाग: मांडू और सदर विधायक दोनों के करियर दांव पर, संसदीय चुनाव में हार के बाद विधायकी भी पड़ सकती खतरे में
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 2:01 PM

कांग्रेस की ओर से हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से मांडू से भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते जेपी पटेल की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है.

BJP में शामिल होने के बाद Sita Soren पहली बार पहुंची रांची, हुआ जोरदार स्वागत
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 1:27 PM

बीजेपी में शामिल होने के बाद सीता सोरेन पहली बार रांची पहुंची है. उनका स्वागत के लिए भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा बीजेपी के कई कार्यकर्ता और नेता भी एयरपोर्ट में मौजूद है.

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 1:16 AM

जमशेदपुर संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं. कांग्रेस और झामुमो के पदाधिकारी उम्मीदवार का ऐलान होने का इंतजार कर रहे हैं. अभी तक आधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं हो पाया है कि जमशेदपुर संसदीय सीट पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी. लेकिन, माना जा रहा है कि इस मामले में झामुमो का पलड़ा भारी है.

पुराने तेवर में लौटे TMC नेता यशवंत सिन्हा, सोशल मीडिया में हो गए सक्रिय, विरोधियों को दी चेतावनी
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 10:53 AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया पर कभी इतना एक्टिव नहीं रहें, जितना अब उन्हें देखा जा रहा है. परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा आज से नहीं पिछले कई सालों से सोशल मीडिया में सक्रिय रही हैं. उनके फेसबुक एकाउंट से ही लोगों को उनके पति यानी यशवंत सिन्हा के बाबत थोड़ी-बहुत जानकारी मिलती रही थी.

पुराने तेवर में लौटे TMC नेता यशवंत सिन्हा, सोशल मीडिया में हो गए सक्रिय, विरोधियों को दी चेतावनी
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 10:53 AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया पर कभी इतना एक्टिव नहीं रहें, जितना अब उन्हें देखा जा रहा है. परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा आज से नहीं पिछले कई सालों से सोशल मीडिया में सक्रिय रही हैं. उनके फेसबुक एकाउंट से ही लोगों को उनके पति यानी यशवंत सिन्हा के बाबत थोड़ी-बहुत जानकारी मिलती रही थी.