Thursday, May 2 2024 | Time 06:40 Hrs(IST)
 logo img
  • पीएम नरेंद्र मोदी का सिसई प्रखण्ड में आगमन को लेकर जोर शोर से तैयारी
  • पीएम नरेंद्र मोदी का सिसई प्रखण्ड में आगमन को लेकर जोर शोर से तैयारी
झारखंड


JAC Board Result 2024: झारखंड में 19 अप्रैल को जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

JAC Board Result 2024: झारखंड में 19 अप्रैल को जारी होगा 10वीं का रिजल्ट
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः JAC बोर्ड यानी झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल यानी 19 अप्रैल को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. जैक बोर्ड की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि 10वीं का रिजल्ट 11:30 बजे जारी कर दिया जाएगा. जबकि इंटर साइंस की परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह जारी किया जाएगा. 

 

अगर आपने इस बार जैक बोर्ड  से 10वीं की परीक्षा दी है तो आप JAC के आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अपना रिजल्ट जांच करने के लिए आपको अपने रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी. बता दें, झारखंड बोर्ड की परीक्षा में इस साल कुल 4,21,678 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था. राज्य में 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 बीच हुआ था

 


 

बता दें, प्रति वर्ष जैक की परीक्षा में लगभग साढ़े 4 लाख और इंटर की परीक्षा में लगभग ढाई लाख विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवाते हैं. बात करें पिछले साल 2023 के जैक बोर्ड एग्जाम की तो 10वीं में 95.38 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे जिसमें 66.23 फीसदी फर्स्ट, 31.05 फीसदी सेकेंड और 2.72 फीसदी विद्यार्थी थर्ड डिवीजन से पास हुए थे. जबकि पिछले साल इंटर की परीक्षा में साइंस का रिजल्ट 81.45 फीसदी, इंटर आर्ट्स का रिजल्ट 95.97% प्रतिशत और कॉमर्स का रिजल्ट 88.60 फीसदी रहा था. 
अधिक खबरें
पुलिस को चकमा देकर जनसभा से फरार हुए जयराम महतो
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:42 AM

रांची पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार हो गए है. बता दें, गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद रांची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. और उनके द्वारा जनसभा को संबोधित करने की अनुमित मांगने पर पुलिस ने उसे यह परमिशन दी थी. लेकिन..

ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.