Sunday, May 12 2024 | Time 06:25 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


जमशेदपुर: हाइवा चालक सन्नी यादव की हत्या के मामले में हथियार सहित 7 गिरफ्तार

जमशेदपुर: हाइवा चालक सन्नी यादव की हत्या के मामले में हथियार सहित 7 गिरफ्तार
न्यूज़11 भारत

जमशेदपुर/डेस्क: हाइवा चालक सन्नी यादव की हत्या में जमशेदपुर पुलिस ने हथियार के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि अपराधियों ने रविवार को हाइवा चालक सन्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अपराधियों ने एनएच 33 स्थित वसुंधरा इस्टेट के पास घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि हाइवा चालक सन्नी की हत्या में राहुल राय, अभिषेक साह, रौनक शर्मा, प्रवीर सिंह उर्फ छोटू, राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा, अर्जुन महतो उर्फ अर्जुन बच्चा और आशीष बर्मन को 3 देसी कट्टा, 3 देसी पिस्टल और 11 जिन्दा कारतूस व घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई बाइकऔर ऑटो के साथ गिरफ्तार किया है.

 


 

एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि प्रदीप सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए सन्नी यादव की हत्या की गई थी. हत्या का पूरा प्लान प्रवीर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बनाई थी. वही राहुल बच्चा सन्नी का रेकी कर रहा था. सभी आरोपी घटना को अंजाम देकर घाटशिला भाग गए थे. 
अधिक खबरें
डिस्पैच सेंटर पर तैयारी पूरी, मतदानकर्मियों को रविवार को दिया जायेगा नियुक्ति पत्र
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 10:36 PM

लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए सिमडेगा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह -सह- डिस्पैच सेंटर में 70- सिमडेगा एवं 70- कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने क्रमशः ईवीएम, वीवीपैट, चुनाव सामग्री डिस्पैच, मतदान पदाधिकारी एवं कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण, पोलिंग पार्टी का मिलान, वाहन टैगिंग आदि सभी तैयारीयों को पूर्ण कर लिया है.

BJP ने जमशेदपुर में कई चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं के साथ सांसद ने की चुनावी तैयारियों पर चर्चा
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 10:16 PM

भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा में चुनावी रणनीति को मूर्त रूप देने के लिए जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया. शनिवार को जमशेदपुर के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो द्वारा पश्चिम विधानसभा के सोनारी, कदमा, बिस्टुपुर व साकची पश्चिम मंडल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया. बिद्युत महतो ने सोनारी मंडल के गुदड़ी बाजार, कदमा मंडल के कदमा बाजार, बिस्टुपुर मंडल के राम मंदिर के समीप व साकची पश्चिम के एएसजी अस्पताल के समीप बने कार्यालय का उद्घाटन किया.

चतरा में गरजे PM Modi, कांग्रेस-झामुमो को बताया आदिवासियों का सबसे बड़ा दुश्मन
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 5:41 AM

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को एनडीए प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में प्रचार के लिए चतरा के सिमरिया पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, हजारीबाग प्रत्याशी मनीष जायसवाल, चतरा प्रत्याशी कालीचरण सिंह मौजूद हैं.

झारखंड विधानसभा के पास कार से 4 लाख 56 हजार रुपए कैश बरामद, पकड़ाए युवकों से पूछताछ कर रही रांची पुलिस
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 7:48 AM

झारखंड विधानसभा के पास से रांची पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है. सूत्रों के अनुसार कार से 3 लाख से अधिक नगद बरामद किया गया है. फिलहाल कैश की गिनती जारी है. जानकारी के अनुसार लाल रंग की एक स्विफ्ट कार से नोटों की बरमदगी हुई है.

मौसम ने ली करवट, अगले 1 से 3 घंटे में गर्जन-वज्रपात के साथ राजधानी रांची में हो सकती है बारिश
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 8:34 PM

राजधानी रांची में अगले 1 से 3 घंटे के दौरान गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. साथ में तेज हवा (हवा की गति 40-50 कि.मी. प्रति घंटे तक) भी देखी जा सकती है.