Sunday, May 19 2024 | Time 11:06 Hrs(IST)
 logo img
  • हजारीबाग की सड़कों के किनारे खिल गए गुलमोहर के फूल, खुशबू के साथ गर्मी में दे रहे पथिक को राहत
  • झारखंड में कल होगा 3 लोकसभा सीटों पर मतदान, बूथों के लिए रवाना हो रहे पोलिंग कर्मी
  • आज फिर से झारखंड दौरे पर आ रहे PM नरेंद्र मोदी, तीसरे चरण के चुनाव के लिए जनसभा को करेंगे संबोधित
  • आज फिर से झारखंड दौरे पर आ रहे PM नरेंद्र मोदी, तीसरे चरण के चुनाव के लिए जनसभा को करेंगे संबोधित
  • Swati Maliwal Assault Case: आरोपी विभव कुमार पर मोबाइल फॉर्मेट करने का आरोप, कोर्ट ने 5 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • झारखंड में इस दिन से फिर होगी बारिश ! गर्मी से मिलेगी राहत
झारखंड » लातेहार


झामुमो, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के पक्ष मे कामता चकला गांव में की बैठक, चलाया जनसंपर्क अभियान

झामुमो, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के पक्ष मे कामता चकला गांव में की बैठक, चलाया जनसंपर्क अभियान
राहुल कुमार/न्यूज़ 11भारत

चंदवा/डेस्क:-चतरा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में झामुमो के केंद्रिय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा,, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खन, बाबर खान, आम आदमी पार्टी के रिंकू खान ने शनिवार को कामता, चकला गांव में बैठक कर जनसंपर्क अभियान चलाया. झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले कई लोकसभा आम चुनाव में लोगों ने भाजपा को कई उम्मीदों और सपनों के साथ वोट दिया था, लेकिन भाजपा ने लोगों की सपना और उम्मीदों को चकनाचूर कर रख दिया.

 

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान ने कहा भाजपा की सरकार मे बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल डीजल के दाम सौ के पार है, गैस सिलेंडर के दाम एक हजार के पार चला गया है, रोजगार से जुड़े लोगों को छटनी कर उन्हें बेरोजगार किया जा रहा है, हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरकार एक हजार गरीबों को पेंशन दे रही है, महिलाओं को पचास वर्ष से ही पेंशन देने की व्यवस्था किया है.

संजय दुबे ने कहा कि दस वर्ष से चतरा मे भाजपा की सांसद रही है लेकिन काम करना तो दूर क्षेत्र में दिखाई तक नहीं दिए, सांसद के हाथों एक भी गांव टोलों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, केंद्र की मोदी सरकार से देश की आम जनता त्राही त्राही कर रही है.

 

आम आदमी पार्टी के रिंकू खान ने कहा कि केन्द्र की भाजपा नेतृत्व वाली नरेन्द्र मोदी सरकार के जुमले बाजी से सावधान रहने की जरुरत है, यह चुनाव कई मायनों में अलग है, आज लोकतंत्र और सविधान पर खतरा है, बच्चों के भविष्य बर्बाद हो रहा है, देश को बचाने की जिम्मेदारी आप सबों पर है, यही सही समय है आप सभी गठबंधन के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी को जिताकर देश में बदलाव लाएं तभी देश विकास की ओर अग्रसर होगा.

 

जन संम्पर्क अभियान में केन्द्रिय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, झामुमो के प्रखंड सचिव मो0 इजहार, आम आदमी पार्टी के रिंकू खान, रंजन दुबे, प्रमोद गीरी, मनोज पासवान, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष बाबर खान, अमीत कुमार,  मंटू राम, मोफील खान, संजय दुबे, लखन जयसवाल, अनवर खान, भोला खान, बजरंगी सिंह, मुस्तर खान, तौहीद खान, रामचंन्द्र साव, मो0 रसीद, सरताज खान, महमूद आलम, मो0 अफरोज, मो0 याकूब अली, एकबाल खान, सतलू मियां, सकील खान, नौसाद खानसमेत बड़ी संख्या में गठबंधन पार्टी के नेता कार्यकर्ता शामिल थे.
अधिक खबरें
घर की छत पर सोए युवक को अपराधियों ने कनपट्टी पर मारी गोली स्थिति गंभीर रिम्स रेफर
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:19 PM

लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर पंचायत अंतर्गत भगत मोड़ के पास घर की छत पर सोए एक युवक को अपराधियों ने कनपटी में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया . उक्त युवक थाना क्षेत्र के इचाक ग्राम अंतर्गत टोका टोला निवासी छोटेलाल उरांव के पुत्र गोपाल उरांव है .

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों को जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें: जिला निर्वाचन पदाधिकारी.
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:10 PM

लोकसभा आम चुनाव, 2024 के निमित्त लातेहार जिला में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने हेतु आज दिनांक 16.05.2024 को टाउन हॉल, लातेहार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती गरिमा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन के द्वारा संयुक्त रूप से सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती गरिमा सिंह ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को अपने कर्तव्य, ईवीएम प्राप्त करने, मतदान समापन पश्चात ईवीएम स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाने से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा की।

चंदवा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि की अगुवाई में चेतर में भाजपाइयों ने चलाया जनसंपर्क अभियान
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 11:31 AM

लोकसभा चुनाव में मतदान की तिथि अब महज 4 दिन ही शेष रह गया है. ऐसे में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार युद्ध स्तर पर तेज कर दिया है. पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह चेतर पंचायत प्रभारी राजन भगत की अगुवाई में भाजपाइयों ने पंचायत के विभिन्न गांव टोलों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया.

शांति निकेतन पब्लिक स्कूल को मिली सीआईएससीई से संबद्धता
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 3:12 AM

लातेहार जिले के बरवाडीह में संचालित शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल को सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन)से संबद्धता मिल गयी है. बोर्ड ने मान्यता से संबंधित पत्र भेज दिया है. विद्यालय का संबंधन संख्या जेएच 144 है. जानकारी देते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ पवन कुमार ने बताया कि विद्यालय संबद्धता को लेकर काफी प्रयासरत रहा था.

भाजपा चुनाव कार्यालय  का विधिवत फीता काट कर हुआ उद्धघाटन
मई 14, 2024 | 14 May 2024 | 9:48 PM

प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड़ के निकट होंडा शोरूम में चतरा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह का चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामजतन साहू रामजी सिंह गिरधारी यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़ एवं फीता काट कर उदघाटन किया गया.