कृपा शंकर/न्यूज़ 11 भारत
बोकारो/डेस्क: सेक्टर 9 थाना क्षेत्र के मधुडीह स्थित झामुमो कार्यालय में बोकारो महानगर की बैठक हुई. बैठक में विशेष रूप से बेरमो विधायक सह धनबाद लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पति जय मंगल सिंह सहित झामुमो बोकारो विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे. कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह को जिताने की बात कही. झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि धनबाद सहित पूरे झारखंड में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की प्रतिनिधि कल्पना सोरेन चुनाव लड़ रहीं है. हर कार्यकर्ता हेमंत सोरेन की हिम्मत से लबरेज है.
धनबाद लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह तथा गिरिडीह से मथुरा बाबू का सांसद बनना तय है. बोकारो व चंदनकियारी का एक-एक कार्यकर्ता प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए काम करेगा. झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन को किस प्रकार जबरदस्ती जेल भेजा गया. ये चुनाव उस मनमानी व तानाशाही रवैया के खिलाफ है. लोग महंगाई और तानाशाही से और युवा बेरोजगारी से त्रस्त है. झामुमो नेता मंटू यादव ने कहा कि धनबाद लोकसभा में भाजपा के सांसद बनते आए है. लेकिन यहां के विस्थापितों को नियोजन नहीं मिला. बोकारो विधानसभा से दो लाख अधिक मतों का अंतर होना तय है. विस्थापितों के साथ धोखा करने वाली मोदी सरकार के खिलाफ मतदान करने का मन जनता ने बना लिया है. कहा कि यहां से भाजपा हारेगी तो झारखंड जीतेगा. भाजपा जितेगी तो झारखंड व झारखंडियों की हार होगी.
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य बीके चौधरी, हसन अंसारी, फिरदौस अंसारी, मिथुन मंडल, मुक्तेश्वर महतो, अभिमन्यु माझी, चंदू सिंह मुंडा, मनोज हेंब्रम, सुशांत मुंडा, प्रमोद तापड़िया, डालो यादव, कलाम अंसारी, अजय हेंब्रम, निशा हेंब्रम, पुनीत विश्वकर्मा, उदय गोस्वामी, लकी गोस्वामी, भारत यादव, पप्पू सरदार, टीपी महतो, के के मंडल, अशोक हेमराम, सोहन मुर्मू, अर्जुन महतो, विनोद महतो, अशोक सोरेन, धनेश तुरी, मोतीलाल सोरेन, सुनील रजवार, साधन मांझी, शंभू ठाकुर, कैसी टुडू सहित अन्य मौजूद थे.