झारखंडPosted at: मई 09, 2024 ओडिशा के मयूरभंज पहुंची पूर्व CM Hemant Soren की पत्नी Kalpana Soren
JMM प्रत्याशी और अपनी ननद अंजनी सोरेन की नॉमिनेशन में होंगी शामिल
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ओडिशा के मयूरभंज पहुंच गई. यहां वो पति हेमंत सोरेन की बड़ी बहन और दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बड़ी बेटी अंजनी सोरेन के नामांकन प्रक्रिया में भाग लेंगी. बता दें, लोकसभा चुनाव के लिए JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.
जानकारी के लिए आपको बता दें, ओडिशा में JMM 1 लोकसभा सीट और 6 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. अंजनी सोरेन को पार्टी ने ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट, साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए सरसकना विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. बता दें, मयूरभंज लोकसभा सीट के लिए 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है.