Thursday, Mar 28 2024 | Time 23:58 Hrs(IST)
 logo img
  • गुड फ्राइडे को छुट्टी के दिन भी खुला रहेगा सिमडेगा बिजली ऑफिस
  • BJP और AJSU के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति
  • जल नल योजना में अब तक सोलर जलमीनार भी लगा मोटर
  • किसी उम्मीदवार पर धार्मिक या जातिगत टिप्पणी की तो,आदर्श आचार संहिता के तहत होगी कार्रवाई
  • मतदान केंद्रों पर उपलब्ध होने वाले एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं) का करें व्यापक प्रचार–प्रसार सचिव
  • JMM में वह सम्मान नहीं मिला जिसकी मैं हकदार थी- सीता सोरेन
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची पहुंचे तमाड़, लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश
  • ईश्वर की शरण में तलाश रहे जीत की राह लोकसभा के प्रत्याशी
  • CBSE 10th Result: जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, जानें समय और तारीख
  • CBSE 10th Result: जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, जानें समय और तारीख
  • इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
  • इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कन, हो रहा उम्मीदवार के एलान का इंतजार
  • कुणाल षाड़ंगी की होगी घर वापसी, आज JMM में होंगे शामिल
  • पटमदा के गोबरघुसी पंचायत में चुड़ुबुड़ू पहाड़ पर मिली अधजली अज्ञात लाश
  • उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अगुवाई में, लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में औचक निरीक्षण
खाना-खजाना


हिन्दी दिवस : अभिव्यक्ति को सार्थकता प्रदान करती है भाषा की सहजता, सरलता और शालीनता - प्रधानमंत्री

हिन्दी दिवस : अभिव्यक्ति को सार्थकता प्रदान करती है भाषा की सहजता, सरलता और शालीनता - प्रधानमंत्री

 नयी दिल्ली: आज पूरा देश हिन्दी दिवस मना रहा है. सोशल मीडिया पर हस्तियां हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दे रही हैं. आम लोग भी हिन्दी के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित कर रहे हैं. विद्यालयों और महाविद्यालयों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर पेश है हिन्दी दिवस को लेकर किए गए कुछ ट्वीट.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिन्दी दिवस पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि 'हिन्दी दिवस पर आप सबको बधाई. भाषा की सरलता, सहजता और शालीनता अभिव्यक्ति को सार्थकता प्रदान करती है. हिन्दी ने इन पहलुओं को खूबसूरती से समाहित किया है’.





 










 

हिंदी दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। भाषा की सरलता, सहजता और शालीनता अभिव्यक्ति को सार्थकता प्रदान करती है। हिंदी ने इन पहलुओं को खूबसूरती से समाहित किया है।









22.5K people are talking about this









केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, आज हिंदी दिवस के अवसर पर मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि हम अपनी-अपनी मातृभाषा के प्रयोग को बढ़ाएं और साथ में हिंदी भाषा का प्रयोग कर देश की एक भाषा के पूज्य बापू और लौह पुरूष सरदार पटेल के स्वप्न को साकार करने में योगदान दें. 









भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने। आज देश को एकता की डोर में बाँधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है।





View image on Twitter












 

आज हिंदी दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि हम अपनी-अपनी मातृभाषा के प्रयोग को बढाएं और साथ में हिंदी भाषा का भी प्रयोग कर देश की एक भाषा के पूज्य बापू और लौह पुरूष सरदार पटेल के स्वप्प्न को साकार करने में योगदान दें।



हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं









3,536 people are talking about this









अमित शाह ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है, परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने. आज देश को एकता के डोर में बांधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है.








 

भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने। आज देश को एकता की डोर में बाँधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है।





View image on Twitter











9,717 people are talking about this









लोकप्रिय कवि और राजनेता कुमार विश्वास ने लिखा कि भाषाएं और माताएं शामियानों से नहीं बल्कि बेटे-बेटियों से बड़ी होती हैं. आइए, हम-आप मां गर्व बनें. हिंदी दिवस की शुभकामनाएं.








 

"भाषाएँ और माताएँ शामियानों से नहीं, बेटे-बेटियों से बड़ी होती हैं"... आइए, हम-आप माँ का गर्व बनें।

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ ❤️🙏🇮🇳





View image on Twitter











3,017 people are talking about this









भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा कि, हिन्दी भारत में सर्वाधिक बोली एवं समझी जाने वाली भाषा है. ये हम सभी भारतीयों को एकता के सूत्र में पिरोती है एवं विश्व में हमारी पहचान भी है. आप सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आइए हम सभी अपने दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाएं एवं दूसरों को भी प्रेरित करें.








 

हिंदी भारत में सर्वाधिक बोली एवं समझी जाने वाली भाषा है जो हम सभी भारतीयों को एकता के सूत्र में पिरोती है एवं विश्व में हमारी पहचान भी है।



आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।



आइए हम सभी अपने दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाएं एवं दूसरों को भी प्रेरित करें।





View image on Twitter











656 people are talking about this









केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लिखा, हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.




यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. अपनी भाषा आत्मविश्वास का आधार होती हैं. आइए हम सब मिलकर हिंदी के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान दें.








 

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!



अपनी भाषा आत्मविश्वास का आधार होती है. आइए हम सब मिलकर हिंदी के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान दें!









3,025 people are talking about this









 


केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हिंदी ना केवल भारत में बल्कि विश्व के कई देशों में प्रमुखता से बोली जाने वाली भाषा है.








 

हिंदी दिवस के अवसर पर सभी हिंदी प्रेमियों एवं इस भाषा के प्रचार प्रसार से जुड़े हुए सभी महानुभावों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।



हिंदी भारत ही नहीं विश्व के कई देशों में प्रमुखता से बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी समेत सभी भारतीय भाषाओं का संवर्धन हम सभी की ज़िम्मेदारी है।









3,518 people are talking about this









 

अधिक खबरें
Swiggy से आर्डर किया गया 42 लाख का खाना, मुंबई का ये शख्स है खाने का दीवाना
दिसम्बर 15, 2023 | 15 Dec 2023 | 7:43 PM

हालही में swiggy ने 1 जनवरी 2023 से 23 नवंबर तक की रिपोर्ट जारी की है. आपको बता दे की रिपोर्ट में यह कहा गया है की इस साल सबसे जादा आर्डर की जाने वाली डिश में बिरयानी है. बता दे की बिरयानी लगातार 8 साल से सबसे ऊपर रही है. जैसा की 2023 खत्म होने को है और कंपनिया सालभर की रिपोर्ट जारी कर रही है.

आदिवासी महोत्सव के दौरान आनंद लीजिए, इन पांच पारंपरिक आदिवासी व्यंजनों का, जो हेल्दी के साथ हैं टेस्टी भी
अगस्त 09, 2023 | 09 Aug 2023 | 2:41 AM

आदिवासी महोत्सव के मौके पर न्यूज 11 भारत आप को बताना चाहता है कुछ बेहतरीन आदिवासी व्यंजनों के बारे में ताकि आप भी ले सकें झारखंड के पारंपरिक स्वाद का आनंद. आमतौर पर झारखंड के आदिवासियों का भोजन काफी प्राकृतिक होता है जिसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिकता पाई जाती है. आइए आनंद लेते हैं इन पांच आदिवासी व्यंजनों का जिसे खा कर आप वाह-वाह करेंगें.

3KG चावल-2KG आटे की रोटियां, 2 लीटर दूध पीता है यह आदमी, खाना बनाने के लिए है 2 बीवियां
जून 12, 2022 | 12 Jun 2022 | 7:17 AM

क्या आपने ऐसा आदमी देखा है जिसका वजन 200KG है और 3KG चावल, 2 KG आटे की रोटियां, 2 लीटर दूध पीता है. बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले रफीक अपने मोटापे को लेकर बहुत ही चर्चा में हैं. रफीक की उम्र 30 साल है और उनका वजन दो क्विंटल यानी दो सौ किलो है.

WORLD EGG DAY: अंडा खाते हैं?, जानें उससे जुड़ी कुछ खास बातें
अक्तूबर 08, 2021 | 08 Oct 2021 | 11:33 AM

दुनिया में 8 अक्टूबर को वर्ल्ड एग डे (World Egg Day) मनाया जाता है. एग डे बनाने का मुख्य उद्देशय है कि लोगों को इससे मिलने वाली प्रौटीन और पौषक तत्वों के बारे में जानकारी मिल सके. अंडे को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है

यहां है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर! कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें क्या है खासियत
जुलाई 12, 2021 | 12 Jul 2021 | 1:18 AM

नीदरलैंड में एक फूड आउटलेट ने बेहद यूनिक इन्वेन्शन किया, जिसकी चर्चा गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी हुई है. यहां फूड आउटलेट डि डॉल्टन्स के मालिक रॉबर्ट जेन डि वीन ने जबरदस्त आईडिया के साथ, इतना महंगा बर्गर पेश किया है कि कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.