झारखंड » लातेहारPosted at: मई 04, 2024 इंडिया गठबंधन उम्मीदवार के एन त्रिपाठी के पक्ष में गोलबंद हुए लातेहार राजद कार्यकर्ता
चतरा संसदीय क्षेत्र से के एन त्रिपाठी को विजय बनाने का लिया निर्णय
अजित कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क:-लातेहार जिला मुख्यालय स्थित होटल दी ब्लिस में राजद कार्यकर्ताओं का अहम बैठक राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ. बैठक में मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार के एन त्रिपाठी के अलावे राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यकर्ताओ के अलावे जिला के सैकड़ो राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे .मौके पर जिला अध्यक्ष यादव ने बैठक का संबोधन कर कहा कि गठबंधन धर्म को पालन करना है. इंडिया गठबंधन से के एन त्रिपाठी जो कांग्रेस पार्टी के चतरा संसदीय क्षेत्र का उम्मीदवार हैं. इन्हें लातेहार के दोनों विधानसभा क्षेत्र मनिका एवं लातेहार से अपार मतों से विजय बनाना है. जिसके लिए कार्यकर्ता गोल बंद होकर चुनाव प्रचार प्रसार में लग जाएँ. और गठबंधन उम्मीदवार को जिताकर केन्द्र शासित भाजपा की जुल्मी सरकार को उखाड़ फेकें. बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सहमति जताते हुए के एन त्रिपाठी को विजय बनाने का निर्णय लिया.इस दौरान त्रिपाठी ने बैठक को संबोधन करते हुए कहा कि देश के मजबूत और कद्दावर नेता माननीय लालू प्रसाद यादव के नीति सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रिय कार्यकर्ता के साथ एवं जनता के बीच रहकर उनका समस्या का समाधान करेंगे.मौके पर जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, मोहर सिंह यादव ,कन्हाई पासवान , बलि यादव लातेहार विधान सभा भावी प्रत्याशी सुरेश राम, मनिका विधान सभा भावी प्रत्याशी रघुपाल सिंह,प्रितलाल यादव प्रखंड अध्यक्ष बालूमाथ, बीरेंद्र यादव,दीपक यादव,मनोज यादव,स्यामसुंदर यादव सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें.