Tuesday, May 7 2024 | Time 06:46 Hrs(IST)
 logo img
  • एसएसपी ने सरायकेला जिला की सीमा पर गठित अंतर जिला चेक नाका का किया औचक निरीक्षण
देश-विदेश


लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण का मतदान आज, जानिए किन-किन सीटों पर हो रही है वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण का मतदान आज, जानिए किन-किन सीटों पर हो रही है वोटिंग
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान आज, शुक्रवार (26 अप्रैल) को हो रहा है. बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी. पहले चरण में देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 सीटों पर पहले चरण के अंतर्गत मतदान हुआ. आज इस महोत्सव का दूसरा चरण है. 

 

इस दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे है. जिन 13 राज्यों में मतदान हो रहा है, उनमें केरल, कर्नाटक, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर शामिल हैं. और जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास थीं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं. 

 


 

राहुल, हेमा, पप्पू समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

इस दूसरे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है. साथ ही कुछ ऐसे भी नेता मैदान में हैं, जो लगातार सुर्खियों में रहे हैं. इस चरण में रामायण सीरियल के ‘राम’ अरुण गोविल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, ओम बिरला, प्रह्लाद जोशी, शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी, बिहार की पूर्णिया सीट पर मुकालबा दिलचस्प बनाने वाले पप्पू यादव समेत 1206 प्रत्याशी मैदान में हैं.

 

दूसरे चरण में राज्य की कितनी सीटों पर किया जा रहा है मतदान

 

राज्य            कितनी सीटों पर मतदान

केरल                     20

कर्नाटक             14

राजस्थान                13

उत्तर प्रदेश              8

महाराष्ट्र              8

मध्य प्रदेश              6

बिहार              5

असम              5

पश्चिम बंगाल      3

छत्तीसगढ़              3

जम्मू-कश्मीर(यूटी)    1

त्रिपुरा              1

मणिपुर              1



 


13 राज्यों में जारी दूसरे फेज की मतदान का 11 बजे तक हुए का आंकड़ा सामने आ चुका हैं. आइए आपको बताते हैं कि किस राज्य में अब तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ है-

 

1. त्रिपुरा- 36.42%

2. छत्तीसगढ़- 35.47%

3. मणिपुर- 33.22%

4. पश्चिम बंगाल- 31.25%

5. मध्य प्रदेश- 28.15%

6. असम - 27.43%

7. राजस्थान- 26.84%

8. जम्मू-कश्मीर- 26.61%

9 केरल- 25.61%

10. उत्तर प्रदेश- 24.31%

11. कर्नाटक- 22.34%

12. बिहार- 21.68%

13. महाराष्ट्र- 18.83%

 

अधिक खबरें
कैश के अपेक्षा UPI आनलाईन पेमेंट करने से लोगों के खर्च में हुई है बढ़ोत्तरी, एक सर्वे में सामने आया रिपोर्ट
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 8:30 AM

आईआईटी दिल्ली के छात्रों के द्वारा एक सर्वे किया गया जिसमें इस बात की पुष्टि की गई कि य़ुपीआई के द्वारा आनलाइन पेमेंट करने से लोगों में जरुरत से ज्यादा खर्च बढ़ गया है. युपीआई पेमेंट के फायदे व नुकसान को लेकर छात्रों ने 276 लोगों के बीच एक सर्वेक्षण करवाया जिसमे 74 फीसदी उत्तरदाताओं ने माना कि युपीआई पेमेंट के चलते लोगों में खर्च बढ़ जा रहा है.

कौन हैं ED के एडिशनल जॉइन्ट डायरेक्टर कपिल राज, जिन्होंने हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 7:51 PM

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के घर पर ED की छापेमारी में अब तक 45 करोड़ रुपए से ज्यादा मिले हैं. वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एडिशनल जॉइन्ट डायरेक्टर कपिल राज भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने छापेमारी में जब्त पैसों की जानकारी ली.

2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी खेलने टीम इंडिया का पाकिस्तान जाने को लेकर बीसीसीआई सचिव का बड़ा बयान!
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 6:39 PM

अगला चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा. यह खबर इस समय सुर्खियों में इसलिए भी है इससे सबके मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रॉफी खेलने टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी? इसको लेकर के बीसीसीआई के सचिव अमित शाह ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी.

7 मई को मनाया जाएगा विश्व अस्थमा दिवस, क्या है इस साल का थीम और इसके इतिहास!
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 5:28 PM

मई के पहले सप्ताह के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है, इस बार 7 मई को मनाया जाएगा. सांस से जुड़ी ये बीमारी बच्चे व बड़े दोनों को समान रुप से प्रभावित करती है.

ICSE और ISC का परिणाम घोषित, जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 5:17 AM

ICSE के 10वीं और ISC के 12वीं का रिजल्ट काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा जारी कर दिया गया है. इस वर्ष ICSE 10वीं परीक्षा में 99.47% और ISC 12वीं परीक्षा में 98.19% छात्रों ने सफलता हासिल कर ली है. बता दें कि इस साल 52,765 लड़के और 147,136 लड़कियों ने 12वीं परीक्षा दी थी. जिसमें 98.92% लड़कियां और 97.53% लड़के सफल हुए हैं. वहीं 10वीं में 99.65% लड़कियां और 99.31% लड़के पास हुए हैं.