जमशेदपुर शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के टाटा पिगमेंट के पास एक पार्क में लड़का-लड़की का शव बरामद हुआ है। दोनों की कनपट्टी में गोली मारी गई है। यह पता नहीं चल सका है कि दोनों ने एक-दूसरे को गोली मारी है या किसी ने गोली मार कर यहां फेंक दिया है। बताया जा रहा कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि मामला खुदकशी या ऑनर ऑनर किलिंग का हो सकता है। पुलिस के अनुसार दोनों बागबेड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना को लेकर दो पहलू उभर कर सामने आए हैं। किसी का मानना है कि प्रेमिका ने प्रेमी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली है। जबकि कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि किसी ने दोनों की हत्या की है। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद लड़की के हाथ में रिवाल्वर थमा दिया है। मृतक बागबेडा के लाल बिल्डिंग में क्वार्टर नंबर 506 के पास रहने वाले डीके उपाध्याय का बेटा सरोज उपाध्याय है। उसकी उम्र 19 साल के आसपास बताई जा रही है। लड़की भी बागबेडा के बड़ौदा घाट के करीब रेलवे लेबर ब्यूरो की रहने वाली है। लड़की का नाम सिमरन है और रेलवे के इंटरनल टेलीफोन एक्सचेंज डिपार्टमेंट में काम करने वाले राकेश कुमार की बेटी है। राकेश कुमार पहले जमशेदपुर में पदस्थापित थे। अभी चाईबासा में तैनात हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर इसका पंचनामा कर दिया है। सरोज कुमार के सिर में तीन गोलियां लगी हैं। जबकि सिमरन को एक गोली लगी है।