Sunday, May 19 2024 | Time 01:05 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गोड्डा


महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग बैठक आयोजित की

महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग बैठक आयोजित की

प्रिंस यादव/न्यूज़11 भारत  

गोड्डा/डेस्क:-गोड्डा जिले के पथरगामा ब्याहुत धर्मशाला में महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की. विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव को हम सभी को एकजुट के साथ जिताना है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन पर लोगों को भरोसा है और आने वाले दिनों में विकास की नई गाथा लिखेंगे. टिकट कटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व का था उन्हें लगा कि शायद हम चुनाव मिस कर सकते हैं इसलिए उन्होंने प्रदीप यादव पर भरोसा जताया. केंद्रीय नेतृत्व का जो भी फैसला है हम उनके साथ हैं और हम लोग सभी मिलकर घमंडी और महिलाओं का अपमान करने वाले तानाशाह नेता निशिकांत दुबे को हराना है. निशिकांत दुबे पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अपने सांसद निधि का भी जो व्यक्ति फंड खर्च नहीं कर पता हो वह अपने आप को विकास पुरुष कहते है. उन्होंने कभी भी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं किया . इंडिया गठबंधन ने कार्यकर्ताओं को हमेशा सर्वोपरि रखा क्योंकि कार्यकर्ता संगठन का रीढ़ होता है. श्री दुबे केवल लंबी-लंबी बातें करते हैं और मोटी कमीशन वाले योजना पर ही हाथ लगाते हैं,बाकी कार्यकर्ता की क्या स्थिति है उन्होंने कभी भी देखने का प्रयास नहीं किया . चुनाव के समय ही केवल कार्यकर्ता की याद आती है. गोड्डा लोकसभा की जनता इतनी मूर्ख नहीं है जो आप हमेशा अपमान करते रहे और लोग सहन करते रहे. मौके पर प्रसनजीत सिंह, शेखर भगत ,गोपाल भगत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अधिक खबरें
पूर्व मुखिया आशीष यादव पर भोली-भाली महिलाओं के नाम से ग्रुप लोन के लाखों रुपए गबन करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:33 AM

गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के मोहानी गांव में महिलाओं के साथ पूर्व मुखिया आशीष यादव के द्वारा बहला-फुसला कर महिलाओं पर आशीर्वाद कंपनी से लोन ले लिया गया है. सभी महिलाओं ने कहा आशीर्वाद कंपनी से ग्रुप लोन लिया गया है. यह लोन लगभग गांव की 12 महिलाओं के नाम से लिया गया है. किसी के नाम से 40,000 रूपए, किसी के नाम 50,000 रूपए और किसी के नाम से लाख रूपए तक का लोन लिया गया है.

संदेहास्पद स्थिति में मिली मां की लाश, पुत्र पर लगा मां को मारने का आरोप, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:58 AM

गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह पूरा घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेलघड़ी गांव का बताया जा रहा है. एक महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला है.

भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष भाजपा विधायक अमित मंडल ने चलाया जनसंपर्क अभियान
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 8:07 PM

गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड में गुरुवार को भाजपा विधायक अमित मंडल ने भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया और कई गांव का दौरा किया विधायक अमित मंडल ने भलसुंधिया, सिमरिया, कारीकादर, बनवरसी, अमडीहा, चंडीचक, अम्बा संग्राम आदि गांव का किया सघन दौरा विधायक अमित मंडल ने सांसद निशिकांत दुबे के किए गए विकास कार्यों को ग्रामीणों के बीच रखा एवं मोदी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे

आकाशीय बिजली ने ढहाया कहर, दो मजदूर की मौत एक घायल
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 6:34 PM

जिले में एक बार फिर आकाशीय बिजली का कहर देखने के लिए मिला है जहां एक महिला एक 10 वर्षीय बालक मौके पर मौत हो गई है और एक बच्चा घायल बताया जा रहा है पूरा घटना पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के हरकट्टा गांव का है पथरगामा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने एक महिला एक 10 वर्षीय बालक की मौत एवं एक अन्य घायल होने की घटना सामने आई है

गोड्डा जिला के महगामा में जिला प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 2:12 PM

गोड्डा जिला के महगामा में जिला प्रशासन ने आज जागरूकता अभियान चलाया. वोट करेगा गोड्डा टॉप करेगा गोड्डा का लगाए नारे..