Sunday, May 19 2024 | Time 12:38 Hrs(IST)
 logo img
  • रांची में CRPF के जवान ने खाई थी जहर, इलाज के दौरान मौत
  • टेंडर घोटाला मामले में ED के तीखे सवालों का सामना कर रहे मंत्री Alamgir Alam
  • हजारीबाग की सड़कों के किनारे खिल गए गुलमोहर के फूल, खुशबू के साथ गर्मी में दे रहे पथिक को राहत
  • झारखंड में कल होगा 3 लोकसभा सीटों पर मतदान, बूथों के लिए रवाना हो रहे पोलिंग कर्मी
  • घाटशिला में PM मोदी की हुंकार, कहा- झारखंड का नाम सुनते ही दिखने लगता है 'नोटों का ढेर और पहाड़'
  • घाटशिला में PM मोदी की हुंकार, कहा- झारखंड का नाम सुनते ही दिखने लगता है 'नोटों का ढेर और पहाड़'
  • Swati Maliwal Assault Case: आरोपी विभव कुमार पर मोबाइल फॉर्मेट करने का आरोप, कोर्ट ने 5 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • झारखंड में इस दिन से फिर होगी बारिश ! गर्मी से मिलेगी राहत
झारखंड » गढ़वा


दो मुखिया सहित दो दर्जन से अधिक लोग भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल

दो मुखिया सहित दो दर्जन से अधिक लोग भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल
अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत 

गढ़वा/डेस्क:-गढ़वा के दो मुखिया सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया. शनिवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मंत्री ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से गढ़वा प्रखंड के महुलिया पंचायत के मुखिया वीरेंद्र राम, दुबे मरहटिया पंचायत के मुखिया नितीश तिवारी, बीडीसी हरिओम सिंह, भाजपा अनुसूचित जनजाति  मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि राउत, उदय प्रसाद यादव, अभय पासवान, चंदन कुमार, विजय भुईयां, छोटू ठाकुर, हरिओम विश्वकर्मा, हरिनारायण पासी, अमित विश्वकर्मा, सौरभ कुमार सिंह, दीपक ठाकुर, संजय ठाकुर, मुकेश बैठा, सीताराम पासवान, जाटा के मुमताज अंसारी, उड़सुगी के ललसु पाल, अचला के गुलाम सरवर आदि का नाम शामिल है. 

 

मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा की झूठ एवं फरेब से जनता उब चुकी है. इस बार लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से कमर कस के तैयार है. अब जनता बेवकूफ बनने वाली नहीं है. झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार ने झारखंड में काफी विषम परिस्थितियों एवं अल्प समय में जितनी बेहतर कार्य की है आज तक झारखंड गठन के बाद किसी अन्य सरकार ने नहीं की है. यही कारण है कि पूरे राज्य की जनता का रूझान झामुमो की ओर है. उन्होंने कहा कि सभी नये साथी काफी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव में कार्य करें. झामुमो के बेहतर कार्यां एवं भाजपा की छल एवं फरेब को जनता तक अच्छी तरह से पहुंचायें. पलामू लोकसभा सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां की जीत सुनिश्चित है. मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, रितेश तिवारी आदि लोग उपस्थित थे.
अधिक खबरें
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा में सपरिवार किया मतदान
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 11:28 AM

पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा जिले के कल्याणपुर मे बूथ संख्या 206, 207, 208 और 209 पर सूबे के मंत्री मिथलेश ठाकुर सपरिवार वोट देने बूथ पर पहुंचे. इस दौरान उनकी बेटी प्रत्याक्षा पहली बार वोट दी.

भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम का रोड शो,सभी मतदाताओं से माँगा आशीर्वाद
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 9:00 PM

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो के अध्यक्षता में नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम का रोड शो का आयोजन किया गया रोड शो मिनी टेंपो स्टैंड से शुरू होकर रंका मोड़ होते हुए गढ़देवी मंदिर में दर्शन पूजन कर मांझीयाँव मोड होते हुए इंदिरा गांधी रोड होते हुए बाजार की सभी गलियों से होकर समाप्त हुआ रोड शो.

गढ़वा जिले में होगी शांतिपूर्ण मतदान लोकसभा चुनाव को लेकर गढ़वा डीसी, एसपी ने किया प्रेस कांफ्रेंस
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 7:08 PM

पलामू लोकसभा सभा चुनाव को लेकर गढ़वा समाहरणालय स्थित प्रेस कांफ्रेंस हाल में गढ़वा डीसी शेखर जमुआर एवं एसपी दीपक कुमार पाण्डेय ने की प्रेस वार्ता. गढ़वा डीसी ने बताया की पलामू लोकसभा चुनाव को लेकर हमलोग ने पूरी तैयारी कर ली है. वही 13 मई को मतदान है.

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद गढ़वा की बैठक,अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों पर विस्तार से हुई चर्चा
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 7:02 PM

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद गढ़वा की एक बैठक जिला अधिवक्ता संघ गढ़वा के सभागार में हुई .बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता राकेश कुमार त्रिपाठी ने की .बैठक को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा ने अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला.

उदयपुर पंचायत के मुखिया के सगे भाई प्रेम यादव सहित झामुमो और राजद के सैकड़ो लोग पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी के समक्ष भाजपा में हुए शामिल
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 6:19 PM

गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के रामकंडा प्रखंड के उदयपुर पंचायत में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय जनता दल के सैकड़ो लोगों को अपने हाथों से माला और भाजपा का पट्टा ओढ़ा कर भाजपा में शामिल करवाया