मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत
जमशेदपुर/डेस्क:जमशेदपुर लोक सभा सीट पर नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की मंगलवार को स्क्रुटनी की गई. स्क्रुटनी के दौरान 6 उम्मीदवारों के नामांकन में गलती पाई गई. इसके चलते इन 6 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया. जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कुल 32 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. 6 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द होने के बाद अब 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं. स्क्रुटनी का काम जमशेदपुर लोकसभा सीट के रिटर्निंग ऑफिसर डीसी अनन्य मित्तल के अलावा सामान्य प्रेक्षक किल्लू शिवकुमार नायडू की उपस्थिति में किया गया.
इन प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द
1. मंगल हेम्ब्रम, अखिल भारतीय झारखण्ड पार्टी
2. संजीव कुमार कुंडू, निर्दलीय
3. पिंकी महतो, निर्दलीय
4. दुर्गा लाल मुर्मू, निर्दलीय
5. असित कुमार सिंह, निर्दलीय
6. दिलीप कुमार टुडू, निर्दलीय
जमशेदपुर लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवार
1. महेश कुमार, राइट टू रिकॉल पार्टी
2. बिद्युत बरण महतो- भारतीय जनता पार्टी
3. अशोक कुमार- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
4. सौरभ विष्णु, निर्दलीय
5. अरुण कुमार शर्मा, भारतीय आजाद सेना
6. धार्मू टुडू, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
7. जुझार सोरेन, निर्दलीय
8. समीर कुमार मोहंती, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा
9. बब्लू प्रसाद दांगी, निर्दलीय
10. मनोज गुप्ता, लोकहित अधिकार पार्टी
11. अरुण महतो, निर्दलीय
12. जी. जयराम दास, निर्दलीय
13. ज्ञान सागर प्रसाद, निर्दलीय
14. इंद्रदेव प्रसाद, निर्दलीय
15. शेख अखिरुद्दीन, बहुजन महा पार्टी
16. सनका महतो, SUCI (कम्युनिस्ट)
17. जितेंद्र सिंह, निर्दलीय
18. पार्वती किस्कु, निर्दलीय
19. साधु चरण पाल, निर्दलीय
20. सुकुमार सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी
21. अंगद महतो, आमरा बंगाली पार्टी
22. विश्वनाथ महतो, निर्दलीय
23. डोमन चन्द्र भकत, भागीदारी पार्टी (पी)
24. आनन्द मुखी, निर्दलीय
25. राकेश कुमार, निर्दलीय
26. प्रणव कुमार महतो, बहुजन समाज पार्टी