झारखंड » गढ़वाPosted at: अप्रैल 21, 2024 झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत अधिकारियों ने किया स्कूल का निरीक्षण
अरुण कुमार यादव, गढ़वा
गढ़वा/डेस्क:- झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक आदित्य रंजन के आदेशानुसार गढ़वा जिले के विद्यालय के निरीक्षण हेतु प्राधिकृत राज्य निरीक्षण दल के पदाधिकारी कामेश्वर सिंह, जितेंद्र कुमार एवं अजीत कुमार जिला के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा गढ़वा जिले के रंका प्रखंडाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रंका एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय रंका का निरीक्षण विभिन्न बिंदुओं पर किया गया. निरीक्षण हेतु राज्य स्तर से उपलब्ध स्कूल असेसमेंट फॉर्मेट, लो कॉस्ट, नो कॉस्ट एवं हाई कास्ट आवश्यकता से संबंधित पर प्रपत्र एबीसी के विभिन्न बिंदुओं पर गहन निरीक्षण किया गया निरीक्षण दल के द्वारा दोनों ही विद्यालयों का शैक्षणिक गैर शैक्षणिक व्यवस्था संतोषजनक पाया गया .इस संबंध में निरीक्षण दल के द्वारा विद्यालय के कुछ कर्मियों को दूर करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर करने हेतु 15 दोनों का समय विद्यालय के वार्डेन एवं लेखपाल को दिया गया. निरीक्षण दल के पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रंका को निर्देश दिया गया कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करते हुए शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने को कहा है.