Saturday, May 4 2024 | Time 04:55 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गढ़वा


भाजयुमो जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन
न्यूज़11 भारत 

गढ़वा/डेस्क:- भाजयुमो जिलाध्यक्ष गढ़वा रितेश चौबे की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कार्यालय गढ़वा में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान भाजपा प्रत्याशी बीडी राम को जिताने को लेकर रणनीति बनाई गई. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के दम पर लोकसभा चुनाव में पलामू लोकसभा प्रत्याशी बीडी राम का प्रचंड बहुमत से जीत होगी. विपक्षी दलों के लोग जनता के बीच में तरह तरह का भ्रम फैला रहा है लेकिन आम जनमानस मोदी सरकार के साथ है .

 

भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बीडी राम ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीतेंगे मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षो में सिर्फ जनहित में अनेकों योजनाएं बनाई हैं जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिला है. सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास जैसे मुल मंत्र को लेकर काम करने वाली पार्टी है लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है भाजयुमो पलामू लोकसभा प्रभारी रामाशीष तिवारी ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता बुथ स्तर पर युवाओं से लगातार जनसंपर्क चला रहें हैं भाजपा प्रत्याशी बीडी राम को जिताने के लिए युवा तैयार है. झामुमो कांग्रेस राजद का भ्रष्टाचार देखकर विपक्षी दल के प्रत्याशी को जनता नकार रही है. भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका होगी. भाजपा प्रत्याशी बीडी राम प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत कर पुनः मोदी सरकार बनाने में पलामू लोकसभा की भुमिका अदा करेंगे. भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत 25 अप्रैल से 11 मई तक लगातार युवाओं के बिच जनसंपर्क करते हुए बाईक रैली युवा चौपाल सम्मान समारोह युवा सम्मेलन जैसे अनेकों कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. भाजयुमो द्वारा बुथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. झारखंडी युवा मोदी के साथ इस नाम से युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. 

 

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता सुरेन्द्र विश्वकर्मा, भाजयुमो जिला मंत्री संजय जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी बिपीन तिवारी, मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी महेंद्र यादव, ज्ञान रंजन चौबे, अलख निरंजन प्रसाद, अनीता तिवारी, आलोक साह, प्रिंस तिवारी, सुरेन्द्र यादव सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे
अधिक खबरें
गढ़वा जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के दृष्टिकोण से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपाउक्त गढ़वा शेखर जमुआर ने सभी वार्ड पार्षद संग किया बैठक
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 6:41 PM

गढ़वा जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के दृष्टिकोण से आज समाहरणालय गढ़वा स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा मतदाताओं को जागरूक कर शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर सभी वार्ड पार्षद एवं प्रतिनिधियों संग बैठक कियागया.

झामुमो के बूथ व पंचायत प्रभारियों को दिया गया प्रशिक्षण,महागठबंधन प्रत्याशी भारी मतों से जीताने का संकल्प
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 6:27 PM

ढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर गुरूवार को झामुमो के बूथ एवं पंचायत प्रभारियों की जिला कमिटी के साथ बैठक आयोजित की गई.

गढ़वा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार
अप्रैल 30, 2024 | 30 Apr 2024 | 6:07 PM

गढ़वा पुलिस ने गढ़वा शहर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के उपाध्याय सिंह के घर से छापामारी कर एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा नीरज कुमार ने दी.

गढ़वा एसपी ने डंडई प्रखंड के अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
अप्रैल 30, 2024 | 30 Apr 2024 | 5:57 PM

-गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय ने जिले के डंडई प्रखंड क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जायजा लिया.

प्रधानमंत्री की उपलब्धि के बारे में जन-जन तक पहुंचना है और उनको समझाना है कि समाज में लुटेरे बहुरूपिए बनकर घूम रहे हैं - सूरज गुप्ता
अप्रैल 30, 2024 | 30 Apr 2024 | 5:43 PM

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में रुकमणी साहून धर्मशाला पुरानी बाज़ार में एक बैठक बुलाई गई