Friday, Mar 29 2024 | Time 16:45 Hrs(IST)
 logo img
  • बुंडू में मतदान केंद्र में चुनाव शांतिपूर्ण करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे: डीसी रांची
  • छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
  • झुमरी तिलैया बाईपास में निर्माणाधीन फोरलेन से वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही लोगों को परेशानी
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
झारखंड


रांची प्रेस क्लब चुनाव : 56 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, 22 जनवरी को नाम वापसी

रांची प्रेस क्लब चुनाव : 56 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, 22 जनवरी को नाम वापसी
रांची : रांची प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव में नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 जनवरी तक 15 पदों के लिए कुल 56 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने पर्चा भरा है, जिनमें उदय कुमार, संजय मिश्र, चंदन कुमार मिश्र और राजेश कुमार सिंह शामिल हैं.

 

उपाध्यक्ष के लिए जिन पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, उनके नाम हैं- मिथिलेश झा, पिंटू दुबे, बिपिन उपाध्याय, दयानंद कुमार राय और सुरेंद्र लाल सोरेन. वहीं, सचिव पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. इनमें संजीव कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार सिंह, अशोक कुमार गोप, पुष्कर महतो, धर्मवीर सिन्हा और सत्यप्रकाश पाठक शामिल हैं.

 

संयुक्त सचिव के लिए कुल चार उम्मीदवारों सोहन सिंह, जावेद अख्तर, योगिता असिजा उर्फ योगिता बीर और आरती कुमारी ने पर्चा भरा है. कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों कुबेर प्रसाद सिंह, मनोज कुमार पाठक, सन्नी कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव और जयशंकर कुमार ने नामांकन भरा है.

 

प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य के दस पदों के लिए कुल 32 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. इनमें बिमल देव, आकाश कुमार, मो परवेज कुरैशी, सौरभ चौबे, सुनील कुमार सिंह, विकास कुमार राजगढ़िया, मो आसिफ, उमेश लाल, प्रभात कुमार सिंह, चंद्रशेखर राम उपाध्याय, राजू प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, प्रशांत कुमार, राज वर्मा, दीपक जायसवाल, रंगनाथ चौबे, सुनील कुमार गुप्ता, विनय कुमार मुर्मू, मुजफ्फर हुसैन, प्रियंका मिश्र, जितेंद्र राम, एसएम खुर्शिद, अमित कुमार दास, कमलेश कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता, गिरिजा शंकर ओझा, विशाल कुमार, बैजनाथ महतो, अरविंद कुमार केसरी, किसलय शानू, संजय कुमार रंजन और छंदोश्री ठाकुर शामिल हैं.

 

निर्वाचन पदाधिकारी सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य न्यायाधीश अजीत प्रसाद वर्मा ने बताया कि नामांकन पत्र 22 जनवरी को सुबह दस बजे से अपराह्न एक बजे तक वापस लिये जा सकते हैं. इसके बाद नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रेस क्लब के कमरा संख्या 105 में अपराह्न दो से पांच बजे तक होगी.
अधिक खबरें
छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 3:25 PM

झारखंड में 17 मार्च को JPSC की परीक्षा आयोजित की गयी थी. पूरे राज्य इसके लिए में 834 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. लेकिन छात्रों ने जामताड़ा और चतरा में पेपर लीक और गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था. आपको बता दें कि परीक्षा के दिन ही एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें ओएमआर सीट लेकर अभ्यर्थी बरामदे में बैठकर परीक्षा दे रहे हैं.

Weather Update: झारखंड में गर्मी देने लगी है दस्तक, राजधानी में 35 डिग्री पहुंचा तापमान
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 10:06 AM

झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है. मार्च महीने के खत्म होते-होते अब रांची में भी गर्मी की शुरूआत लगभग शुरू हो गई है. झारखंड में भी मौसम ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं. रांची समेत कई जिलों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है.

झारखंड में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 8:59 PM

झारखंड के लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस, RJD और JMM ने समझौता कर लिया है सूत्रों की मने तो कांग्रेस 7 सीटों (रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा, खूंटी, धनबाद और चतरा) पर चुनाव लड़ेगी

राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की

BJP और AJSU के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:39 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में लोकसभा सीटों को लेकर आजसू के साथ समझौता कर लिया है. झारखंड में भाजपा 13 सीटों पर और आजसू . सीट पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी