Friday, Mar 29 2024 | Time 05:28 Hrs(IST)
 logo img
क्राइम


बोकारो में डकैती : हथियार के बल पर अपराधियों ने उड़ाये कैश व जेवर

बोकारो में डकैती : हथियार के बल पर अपराधियों ने उड़ाये कैश व जेवर
बोकारो : बोकारो में अपराधियों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं रह गया है. यही कारण है कि अपराधी बेलगाम हो चले हैं. ताजा मामला चास थाना क्षेत्र में सामने आया है. जहां चार नकाब पोस  डकैतों ने बीएसएफ जवान आशु माहतो के घर डाका डाल कर नकदी समेत सात लाख के जेवरात पर हाथ फेर दिया है. घटना के बाद मौके पर चास  पुलिस पहुंची, लेकिन सिर्फ जानकारी लेकर वापस लौट लौट गई. डकैतों ने बीएसएफ जवान की मां को हथियार के बल पर कब्जा कर तिजोरी खुलवाई और मारपीट भी की. इस घटना के बाद इलाके में  खौफ का माहौल है. जानकारी के मुताबिक बीती रात दो  बजे कुशलबंधा भवानीपुर साइट के रहने वाले बीएसएफ जवान राखु महतो के घर पर चार नकाबपोश दीवार फांद कर घर के मुख्य दरवाजे के पास पहुंच गए. 

 

इसी दौरान आवाज सुनकर जवान की मां ने दरवाजा खोला. दरवाजा खोलते ही चार नकाबपोश डकैत उनको कब्जे में लेते हुए घर के अंदर घुस गए. इस दौरान डकैतों ने जवान की मां की कनपटी पर हथियार रख घर में रखे जेवरात और पैसे की मांग करने लगे. डकैत उनकी पोती को भी जान से मारने की धमकी देने लगे. इसी से खौफ खाकर जवान की मां ने तिजोरी की चाबी डकैतों को सौंप दी और डकैतों ने महज 15  मिनट के अंदर जेवर और नकदी करीब सात लाख का सामान लेकर चलते बने. डकैतों के जाने के बाद पीड़िता ने अपने पति आशु माहतो को इसकी जानकारी दी. उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल करने की बात कह मौके से चली गई. इस घटना के बाद घर वालो का रो रो कर बुरा हाल है. इस घटना के बाद बोकारो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजमी हो गया है.

 
अधिक खबरें
ऑपरेशन नारकोश के तहत हटिया स्टेशन पर 24 किलो गांजा आरपीएफ ने पकड़ा
मार्च 24, 2024 | 24 Mar 2024 | 12:02 PM

तकरीबन ढाई लाख रुपए के गांजे के साथ यूपी का तस्कर हटिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार उड़ीसा से खरीदे गंजे को बेचने के लिए युवक गाजियाबाद जा रहा था.

रांची के चर्च रोड में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को मारी गोली, मौत
मार्च 23, 2024 | 23 Mar 2024 | 4:17 AM

राजधानी रांची में बैखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. ताजा खबर लोअर बाजार थाना क्षेत्र की है. जहां दो की संख्या में आए अपराधियों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग की. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

गैंगस्टर अमन साहू गैंग के निशाने पर रांची का जमीन कारोबारी, रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी
मार्च 21, 2024 | 21 Mar 2024 | 6:45 AM

राजधानी में गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर एक बार फिर से एक जमीन कारोबारी से रंगदारी की मांग की गई है. रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी और उनके परिजनों जान से मारने की धमकी भी दी गई है

सीतारामडेरा पुलिस ने टकलू लोहार हत्याकांड के एक आरोपी समीर जैना को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मार्च 21, 2024 | 21 Mar 2024 | 10:33 AM

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस ने ह्यूम पाइप छाया नगर के रहने वाले टकलू लोहार हत्याकांड के एक आरोपी समीर जेना को गिरफ्तार किया है. समीर जेना सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप छाया नगर का रहने वाला है.

बिस्टुपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के साथ एक महिला समेत 5 लोग गिरफ्तार
मार्च 21, 2024 | 21 Mar 2024 | 7:11 AM

जमशेदपुर जिले के बिस्टुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां बिस्टुपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जहां पुलिस ने एक महिला सहित कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी की है