Friday, Mar 29 2024 | Time 13:19 Hrs(IST)
 logo img
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
झारखंड


दूसरे चरण का दंगल : 64.39% मतदान, सीएम रघुवर दास, सरयू राय समेत कई दिग्‍गजों की किस्‍मत ईवीएम में कैद

बहरागोड़ा में सबसे अधिक 75.36% मतदान
दूसरे चरण का दंगल : 64.39% मतदान, सीएम रघुवर दास, सरयू राय समेत कई दिग्‍गजों की किस्‍मत ईवीएम में कैद
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 20 सीटों पर शनिवार छिटपुट घटना को छोड़कर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया. वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्‍साह देखा गया. वहीं कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई. 20 सीटों पर ओवर ऑल 64.39 प्रतिशत मतदान हुआ.मतदान संपन्‍न होने के साथ ही 20 सीटों पर 260 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत ईवीएम में कैद हो गई. झारखंड के बहरागोड़ा में सबसे अधिक 75.36 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं सबसे कम मतदान जमशेदपुर पश्चिमी में 54.41 प्रतिशत हुआ. 

दूसरे चरण में सीएम रघुवर दास, मंत्री सरयू राय, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, विस अध्‍यक्ष दिनेश उरांव, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष सह वर्तमान में आजसू प्रत्‍याशी प्रदीप बलमुचू, बंधु‍ तिर्की समेत कई दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर है.  

वोटिंग के दौरान जहां सिसई विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 36 पर ग्रामीणों व पुलिस के बीच झड़प हो गई. भीड़ को नियं‍त्रित करने के लिए पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें एक व्‍यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इस घटना में थाना प्रभारी, पत्रकार समेत करीब आठ लोग घायल हो गये. वहीं चाईबासा में मतदानकर्मियों को वापस ले जाने के लिए आ रही बस को जोजोहातू में नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया. वहीं खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के मारंगबुरु जंगल में पोलिंग कराकर वापस लौट रही पुलिस पार्टी पर पहले से घात लगाये नक्‍सलियों ने फायरिंग की, जिसमें एक जवान घायल है. 

किस सीट पर कितनी वोटिंग 















































































































विधान सभा सीट



2019 का वोट प्रतिशत



2014 का वोट प्रतिशत



बहरागोड़ा



75.36%



75.98%



घाटशिला



70.37%



69.25%



पोटका



67.87%



68.71%



जुगसलाई



65.78%



67.42%



जमशेदपुर पूर्वी



56.30%



60.93%



जमशेदपुर पश्चिमी



54.41%



59.65%



सरायकेला



60.05%



72.23%



खरसावां



62.22%



77.72%



चाईबासा



65.09%



72.52%



मझगांव



66.84%



73.08%



जगरनाथपुर



62.57%



70.49%



मनोहरपुर



60.03%



68.61%



चक्रधरपुर



65.61%



71.47%



तमाड़



68.11%



70.86%



सिसई



68.60%



66.19%



मांडर



67.52%



66.31%



तोरपा



64.24%



61.05%



खूंटी



63.66%



63.42%



सिमडेगा



64.74%



65.84%



कोलेबिरा



65.48%



65.63%



 


अधिक खबरें
झारखंड में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 8:59 PM

झारखंड के लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस, RJD और JMM ने समझौता कर लिया है सूत्रों की मने तो कांग्रेस 7 सीटों (रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा, खूंटी, धनबाद और चतरा) पर चुनाव लड़ेगी

राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की

BJP और AJSU के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:39 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में लोकसभा सीटों को लेकर आजसू के साथ समझौता कर लिया है. झारखंड में भाजपा 13 सीटों पर और आजसू . सीट पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी

बीजेपी या जेएमएम आखिर कहा के कुणाल ?
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:33 PM

जेएमएम आज शाम 4:30 बजे जेएमएम का दामन थमने वाले थे कुणाल षाड़ंगी . मगर जेएमएम की जमशेदपुर जिला कमेटी ने विरोध किया जिससे षाड़ंगी की जॉइनिंग टल गया . अब अधर में लटक गई कुणाल की टिकट.

BJP के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने थामा कांग्रेस का दामन, गुलाम अहमद मीर ने दिलायी सदस्यता
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 4:23 PM

बीजेपी के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल. झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने दिलायी सदस्यता. चौधरी ने कहा कांग्रेस की मीटिंग से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस ज्वाइन की. भाजपा ने मुझसे कहा चुनाव की 2 महीने पहले आप चुनाव नहीं लड़ोगे. यह तानाशाही रवैया था उस वक्त हमने बीजेपी से रिजाइन किया और निर्दलीय चुनाव लड़ा.