Friday, May 3 2024 | Time 02:05 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » रांची


ब्राउन शुगर का सप्लाई करने बिहार से रांची पहुंचे तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्राउन शुगर का सप्लाई करने बिहार से रांची पहुंचे तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः राजधानी रांची में नशा के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने 26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. मामला सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है जहां कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशा के सौदागर पिंटू साह को दबोचा है. 

 

रांची के कई इलाकों में करता था सप्लाई

गिरफ्तार तस्कर पिंटू राजधानी रांची के सुखदेव नगर के अलावे अरगोड़ा सदर, गोंदा, बीआईटी मेसरा ओपी सहित राज्य के कई हिस्सों में ब्राउन शुगर का सप्लाई करता था. इसके ही वह बिहार में भी नशा का खूब तस्करी करता था. फिलहाल वह पुलिस के गिरफ्त में है जिससे पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है.   

 


 

बिहार से सप्लाई करने रांची पहुंचा था तस्कर

अंतर्राज्यीय गिरोह का मुख्य सरगना पिंटू साह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है. पुलिस के मुताबिक, जब्त ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य पांच लाख रुपया का बताया जा रहा है. वह बिहार के सासाराम से रांची में ब्राउन शुगर का सप्लाई करने पहुंचा था. जिसे डीएसपी कोतवाली के नेतृत्व में छापेमारी गिरफ्तार किया गया. 
अधिक खबरें
वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली का खेल, रिश्वत की मांग करते पुलिस जवान का वीडियो वायरल
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 5:09 AM

वाहन चेकिंग के नाम पर राजधानी में पुलिस द्वारा वसूली का खेल चल रहा है. शहिद चौक के पास से एक ट्रैफिक पुलिस के जवान का घूस लेते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

दीउड़ी मंदिर में भोजपुरी के जाने माने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने माथा टेका
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 2:04 PM

रांची के तमाड़ में स्थित दीउड़ी मंदिर में भोजपुरी के जाने मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह माथा टेकने पहुंची जहां उन्होंने माता का आशीर्वाद लेकर पूजा अर्चना किया.

खलारी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार सदस्यों की हुई मौत, एक घायल
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 7:36 AM

बुधवार की शाम खलारी थाना क्षेत्र के भेलवाटांड चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया. घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है.

तमाड़ विधानसभा में एनडीए की समन्वय बैठक आयोजित, जीत की रणनीतियों पर हुई चर्चा
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 7:23 AM

खूंटी लोकसभा अंतर्गत तमाड़ विधानसभा स्तरीय एनडीए की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए. मौके पर बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा ने कहा कि आजसू और भाजपा के कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए एनडीए की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करें.

महिलाओं का हक और अधिकार सुनिश्चित करना प्राथमिकता : यशश्विनी सहाय
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 6:46 AM

इंडिया गठबंधन की सांसद उम्मीदवार यशश्विनी सहाय ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से रूबरू हुई. इसी दौरान चांडिल, चौका सहित कई स्थानों में अपने समर्थकों के साथ बातचीत की. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के लोगो ने काफी प्यार दिखाया है अगर सबका आशीर्वाद रहा तो आम जनताओं के समस्याओं को लेकर लोकसभा पहुंचूंगी.