Wednesday, May 8 2024 | Time 23:11 Hrs(IST)
 logo img
  • डीवीएल कोयला खदान में गार्ड और ड्राइवर के बीच झड़प, सुरक्षाकर्मी ने की हवाई फायरिंग
  • डीवीएल कोयला खदान में गार्ड और ड्राइवर के बीच झड़प, सुरक्षाकर्मी ने की हवाई फायरिंग
  • जमशेदपुर में पोस्टल बैलेट से मतदान के तीसरे दिन पड़े 251 वोट
  • जमशेदपुर में पोस्टल बैलेट से मतदान के तीसरे दिन पड़े 251 वोट
  • बोकारो रेलवे कॉलोनी में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • बोकारो रेलवे कॉलोनी में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • UPSSSC: 4016 पदों पर निकली वैकेंसी, जाने आवेदन की प्रक्रिया और तिथि
  • जिला प्रशासन ने रक्तदान के जरिए चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, लोगों से ब्लड डोनेट कर की मतदान की अपील
  • जिला प्रशासन ने रक्तदान के जरिए चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, लोगों से ब्लड डोनेट कर की मतदान की अपील
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 मई को आएंगे झारखंड, बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे प्रचार
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 मई को आएंगे झारखंड, बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे प्रचार
  • पथिराना का महेंद्र सिंह धोनी के प्रति भावनात्मक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया में हो रही है वायरल
  • पथिराना का महेंद्र सिंह धोनी के प्रति भावनात्मक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया में हो रही है वायरल
  • सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा, रंगभेद पर टिपण्णी कर आए थे विवादों में
  • सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा, रंगभेद पर टिपण्णी कर आए थे विवादों में
झारखंड » धनबाद


सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

देश के वीर सपूतों में हमेशा अमर रहेंगे प्रज्ञानंद _ रागिनी सिंह
सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
अशोक कुमार सिंह/न्यूज11भारत 

धनबाद/डेस्क:-जम्मू कश्मीर के उद्धमपुर कैंप में तैनात रहे जामाडोबा जीतपुर निवासी 34 वर्षीय प्रज्ञानंद सिंह का गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. जम्मू कश्मीर में ड्यूटीरत आर्मी के जवान प्रज्ञा नंद सिंह की मौत ड्यूटी के दौरान जम्मू कश्मीर स्थित उद्धमपुर कैंप में हो गई. जहा आज गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर सेना के जवानों द्वारा ससम्मान जामाडोबा जीतपुर स्थित आवास लाया गया, जहां परिजनों समेत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह, भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों तथा क्षेत्रवासियों ने गमगीन माहौल में उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी. वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उनके परिजनों से मिली एवं घटना पर दुख जताते हुए अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हे ढाढस बंधाया वही दिवंगत सैनिक को जब उनके मझले भाई मनोज कुमार ने मुखाग्नि दी तो हर आंख नम हो गई.प्रज्ञा नंद सिंह की अंतिम यात्रा में आर्मी के सूबेदार देवाशीष नंदी ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हे अपनी भावमिनी श्रद्धांजलि दी. 

 

इस घटना के बाद से स्वजन सहित मुहल्लेवालों में मातम सा छा गया है. हालांकि आर्मी जवान प्रज्ञानंद की मौत के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है जिसके कारण मौत के कारणों के बारे में नही पता चला है. मृतक आर्मी के जवान प्रज्ञानंद तीन भाई है. बड़े भाई पुष्पनारायण सिंह भी आर्मी में है जो पंजाब के अंबाला में पदस्थापित है. वही मझले भाई मनोज कुमार सिंह कोल इंडिया के ईसीएल के मुगमा एरिया में कार्यरत है. 
अधिक खबरें
दिनांक 05.05.24 को धनबाद मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न खण्डों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 7:26 PM

धनबाद मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न खण्डों में बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है .इसी क्रम में दिनांक 05.05.24 को मंडल के धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.

स्वीप एक्टिविटी के तहत फूड फेस्टिवल का आयोजन, हजारों लोगों ने एक साथ ली मतदान करने की शपथ
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 10:03 AM

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार रविवार देर शाम रणधीर वर्मा स्टेडियम में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया. इस दौरान झूमर नृत्य एवं रॉक बैंड शो का भी आयोजन किया गया.

धनबाद पुलिस की कार्रवाई, गेस्ट हाउस से हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 10:51 AM

धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस से पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. धनबाद पुलिस ने उनके पास से पिस्टल और गोली बरामद किया है. सिटी एसपी अजित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ अपराधी शांति गेस्ट हाउस में रुके हुए हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं एसएसपी ने बलियापुर स्थित वल्नरेबल बूथ के मतदाताओं से की वार्ता
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:20 PM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दनन ने आज बलियापुर क्षेत्र अंतर्गत सुरंगा पंचायत स्थित बूथ नंबर 303 के वल्नरेबल मतदाताओं से वार्ता की.

डीसीएलआर ने किया आदिम जनजाति बहुल यूनिक बूथ का निरीक्षण
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 5:58 PM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी 42 टुंडी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) संतोष गुप्ता ने आज तोपचांची प्रखंड के आदिम जनजाति बहुल यूनिक बूथ भवरदाहा का निरीक्षण किया.