Thursday, May 2 2024 | Time 05:36 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से खास बातचीत, बेबाकी से रखी अपनी बात

जिस दिन चाहूं, भाजपा को दो फाड़ कर दूंगाः यशवंत
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से खास बातचीत, बेबाकी से रखी अपनी बात
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने आवास ऋषभ वाटिका में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की राजनीति के अलावे देश के बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि 1984 में भले ही हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझे महज 10 हुजार 727 वोट दिया लेकिन मुझे इन वोटों के साथ एक निर्वाचन क्षेत्र मिल गया. मैं जब चाहूं हजारीबाग में भाजपा को दो फाड़ कर सकता हूं.  इन 40 वर्षों के अपने इस संसदीय क्षेत्र के राजनीतिक जीवन में पहली बार ऐसा हुआ, जब मैं विचलित हूं.  2014 में मैं चिंतित था, पर अब मैं विचलित हूं.  जयंत जैसे उच्च योग्यताधारी नेता हु‌जारीवान को मिला लेकिन मोदी इसे नहीं पचा पाये और कोयला, वालू, शिक्षा और स्वास्थ्य माफिया को मैदान में खड़ा कर अपनी मंशा जाहिर कर दी.  बीच के दस वर्षों के मोदी के कार्यकाल में लोकतंत्र के सारे खंभे हिले। अब कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका और मीडिया केवल मोदी की गुलामी कर रहा है. मोदी ने संसदीय परंपराएं तोड़ी.

 


मोदी ने संसदीय परंपराएं तोड़ी

यशवंत ने कहा कि मोदी ने संसदीय परंपराएं तोड़ी अमूमन वित्त समेत अन्य समितियों में विपक्ष के नेताओं को परंपरागत तौर पर तरजीह दी जाती थी लेकिन मोदी सरकार ने तमाम परंपराओं को दरकिनार कर पूरी व्यवस्था को व्यक्ति केंद्रित कर दिया. कहा कि आमतौर पर सदन में आनेवाले विधेयकों में सदस्यों की सहमति का ध्यान रखा जाता था किंतु आंकड़ों पर गौर करें सहमति का यह प्रतिशत इन 10 वर्षों में घटा है. 2014 के पूर्व यह आंकड़ा 75 प्रतिशत था, जो अब घटकर 25 प्रतिशत रह गया है.

 


जब-जब विपक्षी एकजुटता रही, भाजपा हारी है

यशवंत ने कहा कि हुजारीबाग संसदीय क्षेत्र का इतिहास रहा है कि जब-जब विपक्षी एकजुट हुए भाजपा हारी है. इस कड़ी में 2004 में मुझे भी पराजय का मुख देखना पड़ा। तब कोई एंटी इंकवैसी नहीं था बल्कि विपक्षी एकजुटता की वजह से मुझे हार का मुंह देखना पड़ा.  इस बार भी विपक्षी एक हैं और बूंद-बूंद से घड़ा जरूर भरेगा. 

 


 

ED से है इस बार इंडी गठबंधन का मुकाबला

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि इस बार पूरे देश का आम चुनाव ईडी बनाम इंडी गठबंधन है.  इंडी की हो रही कार्रवाईयों को जनता जान चुकी है. इंडी गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है. कहा कि अंवा और अकेला ने चुनाव लड़ने से असह‌मति जतायी.  लेकिन इंडी गठबंधन में जेपी पटेल के आने के बाद भी कोई गतिरोध नहीं है.
अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 2:01 AM

जयराम महतो गिरफ्तार हो गए है. उन्हें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी